Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 25 अक्टुबर 2024 शुक्रवार शुभसंवत् 2081

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
*प्रचण्डं, प्रकृष्टं, प्रगल्भं, परेशं,*
*अखंडं अजं भानुकोटि-प्रकाशम्।*
*त्रय:शूल निर्मूलनं शूलपाणिं,*
*भजेहं भवानीपतिं भाव गम्यम्॥*
त्यक्त्वा सुदुस्त्यजसुरेप्सितराज्यलक्ष्मीं धर्मिष्ठ आर्यवचसा यदगादरण्यम्।
मायामृगं दयितयेप्सितमन्वधाद्
वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्।।

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 25 अक्टुबर 2024 शुक्रवार*
शुभसंवत् :-2081
शाके:-1946
*दक्षिणायन सौम्य गोल:*
*ऋतु:-* *शरद*
*सौर्य कार्तिक मास की प्रविष्टे 8…*
चंद्रमाह:- कार्तिक
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- *नवमी *समस्त*
नक्षत्र :- पुष्य दिन में 12:22 तक उपरांत अश्लेषा,
योग:- साध्य दिन में 10:40 तक, उपरांत शुभ,
कारण:- तैतिल एवं गर,
सूर्योदय :-प्रातः 06:23
सूर्यास्त :- संध्या 05:37
सूर्य :-*स्वाती नक्षत्रे तुला राशौ च सूर्य:,*
चंद्रमा :- *कर्क राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*
????
*कर्के भौम:, तुलां बुध:, वृषे देव वृहस्पति।*
*वृश्चिके भृगु नंदन च, शनि कुंभस्थितो तथा।।*
*मीने राहु: समाभावे, कन्या केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*
????????????????????
*आज का राहूकाल*
दिन में :-10:30 बजे से 12:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
*आज राहु काल मध्याह्न 12 बजे तक है अतः आज अभिजीत मुहूर्त 12 बजे के बाद से मात्र 24 मिनट ही 12:24 तक ही मिल रहा है।*
वैसे सभी शुभ कार्य जिसका चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं *राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।*
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो जौ के दानें का भक्षण और घी का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज का श्री शिव और लक्ष्मी नारायण का विशेष पूजन मंत्र जप एवं श्री सूक्त का पाठ सबके लिए सर्वोत्तम होगा। आज लक्ष्मी नारायण का पूजन करना एवं माता लक्ष्मी की श्री सूक्त से अभिषेक पूजन एवं गणेश अथर्वशीर्ष, श्रीसूक्त एवं विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करना और कराना सबके लिए अखंड सुख सौभाग्य आयु, आरोग्यता, विद्या बुद्धि, सन्तति सन्तान दायक होगा। आज शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ सबके सभी मनोकामनाओं के पूर्ति के लिए विशेष लाभकारी होगा।*

*????दैनिक राशिफल????*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*????आज का दैनिक राशि फल????*
*मेष???? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज के दिन आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने से मानसिक रूप से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। आराकाशा के अनुसार अपनी पुरानी योजनाओं को सिरे चढ़ायेंगे परिस्थितियां भी आपके साथ रहने से कार्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी लेकिन स्वभाव का आलस्य हर काम मे विलम्ब करा सकता है इससे बचें। व्यवहार में थोड़ा रूखापन रहने से बीच-बीच में व्यवधान भी आएंगे परन्तु इनसे पार पा लेंगे। आज कम् साधन होने पर भी कार्यो को आत्मविश्वास से करेंगे। घरेलु दिनचर्या सामान्य रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते है।

यह भी पढें   ‘लाइफ’ नहीं सरकार को ‘लाइक’ चाहिए – गगन थापा

*वृष???? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आज का दिन सभी प्रकार से लाभ देने वाला रहेगा।आराकाशा के अनुसार आज आपको किसी अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़ेगी। आपके व्यवहार में गर्मी रहने से बीच-बीच में बना बनाया वातावरण अशान्त भी हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की लापरवाही भी विवाद का कारण बन सकती है। परन्तु धन लाभ आज किसी न किसी रूप में अवश्य होगा। मध्यान बाद परिजनो की इच्छा पूर्ती करने से घर में सुख शांति रहेगी। लंबी यात्रा यथासंभव टालें स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। विरोधी आपसे बच कर रहेंगे। आज अनैतिक संसाधनों से भी धन लाभ की संभावना है।

*मिथुन???? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आज के दिन आलस्य बिल्कुल ना करें। लेट-लतीफी के कारण महत्त्वपूर्ण कार्य बिगड़ने की भी संभावना है। फिर कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्यो को लेकर परेशानी में पड़ सकते है। आज धन लाभ के अच्छे योग है। साथ में आपके राजसी खर्च बने रहने में बचत कर पाएंगे। मध्यान के बाद अधिकांश कार्य आपके परिश्रम से सुधरने लगेंगे। रिश्तेदारी के व्यवहार से लाभ होने की सम्भवना है परन्तु पहले खर्च भी करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों से पहले नाराजगी रहेगी बाद में स्थिति सामान्य हो जायेगी।

*कर्क???? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा।आराकाशा के अनुसार घर एवं बाहर आज विवेक से कार्य करें। आर्थिक समस्याओं को लेकर भविष्य की चिंता कम होंगी। क्रोध में आकर किसी का अपमान न करें। परिजन आज आपके रूखे व्यवहार के कारण दूरी बना सकते हैं।
कार्य क्षेत्र पर भी व्यवहारिकता की कमी के चलते लाभ कम हो सकता है। घर के सदस्य अथवा स्वयं की दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा। छाती में संक्रमण अथवा गले सम्बंधित परेशानी रहेगी। सन्तानो से स्वार्थयुक्त सम्बन्ध रहेंगे। लंबी यात्रा टाले हानि हो सकती है।

*सिंह???? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज के दिन आपमें उतावलापन अधिक रहेगा जिसके कारण समस्याएं सुधरने की जगह और गहरी हो सकती है।आराकाशा के अनुसार आज नए कार्य का आरम्भ आज ना करें। सामान्य और पूर्व कार्यों से लाभ होगा। किसी के जमानती भी ना बने। दोपहर के बाद सेहत में उतार चढ़ाव आने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी फिर भी खर्च लायक धन लाभ होने से स्थिति बराबर रहेगी। आज कोई बीबी कार्य करने से पहले परिवार के बुजुर्गो की राय अवश्य लें। पारिवारिक सदस्य के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। सन्तानो पर विशेष नजर रखे।

यह भी पढें   सभी के समन्वय और सहकार्य से आगे बढ़ेंगे – उपकुलपति प्रा.डा.भोला थापा

*कन्या???? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज भी परिस्थितियां आपकी आशाओं के अनुकूल रहेंगी। आराकाशा के अनुसार आज किसी विशेष व्यक्ति द्वारा भ्रम की स्थिति बनाने से असमंजस में पड़ सकते है। स्वभाव से आज संतुष्ट रहेंगे लेकिन प्रलोभन में आकर बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें छोटी सी भूल लाभ को हानि में बदल सकती है। आज धन लाभ के लिये विभिन्न युक्तियां कारगर होंगी। संध्या के समय स्वजनों के सहयोग से भ्रम से बाहर निकलेंगे। आर्थिक आयोजन लाटरी सट्टे म् निवेश करने के लिए भी यह समय उपयुक्त रहेगा आकस्मिक लाभ हो सकता है। महिला मित्रो के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज के दिन मौज-शौक के प्रति अधिक आकर्षण रहेगा। आराकाशा के अनुसार जिसके चलते आप कार्यो के प्रति लापरवाही दिखाएंगे फलस्वरूप महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते हैं लाभ के अवसर को हाथ से निकलने न दें। फिजूल खर्च से बचें। सरकार की तरफ से सावधान रहें। यात्रा-पर्यटन की योजना बनेगी। कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने के बाद आर्थिक दृष्टिकोण से आत्म निर्भर रहेंगे। यात्रा में चोरी एवं दुर्घटना से सावधानी बरतें।

*वृश्चिक???? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज का दिन विपरीत फल में भी सफलता देने वाला रहेगा। आराकाशा के अनुसार पूर्व निर्धारित योजनाएं सफल हो सकती है। कार्य क्षेत्र के कारण आर्थिक लाभ हो सकती है। आज आप बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें जल्दबाजी अधिक रहेगी। सरकारी कार्यो में भी विलम्ब होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें। विरोधी आज आपकी गलती खोजने के लिए तैयार रहेंगे। स्त्री-संतान से भी संबंधो में कड़वाहट से बचें। सेहत संध्या के आसपास नरम होने की संभावना है। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।

*धनु???? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज का दिन आपकी आशाओं की पूर्ति कराने वाला रहेगा। दिन भर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा घरेलू झगड़ो को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेने से संतोष रहेगा आज किसी पैतृक संपत्ति के मामलो में उलझने रहेंगी पुश्तैनी कार्य मे खर्च भी हो सकता है। दिन शुभ है नए कार्यो में निवेश कर सकते है भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा फिर भी किसी से बहस ना करें।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – अमेरिका बाहर, बेल्जियम का क्वाटर फाइनल में प्रवेश

*मकर???? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
आज का दिन राहत का अनुभव करेंगे। आराकाशा के अनुसार कार्यो को लेकर पहले थोड़ा आशंकित रहेंगे परन्तु एक बार सफलता मिलने पर यही क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद खास रहेगा धन की आमद रुक रुक कर होने से मन प्रसन्न रहेगा परन्तु उधार के व्यवहार आज ना ही करें तो बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा जातक आज भी व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे लेकिन सामाजिक स्तर पर आपकी छवि निखरेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।

कुंभ???? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन सामान्य ही रहेगा। आराकाशा के अनुसार व्यवस्तता अधिक रहने से पारिवारिक आवश्यकताओ पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। सेहत की अनदेखी करना आगे भारी पड़ सकता है। बौद्धिक क्षमता बढ़ने से उलझे हुए कार्य को भी सहजता से सुलझा लेंगे। धन सम्बंधित कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे परंतु इसके लिए अतिरिक्त दिमागी कसरत करनी पड़ेगी। विपरीत लिंगीयो से किसी ग़लतफ़हमी के कारण मतभेद होंगे प्रेम प्रसंगों में भावुकता अधिक रहेगी आज सतर्क रहें। धन से अधिक संबंधो को प्राथमिकता दें। सेहत और पारिवारिक जीवन छूट पुट बातों को छोड़ सामान्य रहेगा।

*मीन???? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज के दिन का पूर्वार्ध खुशियों वाला रहेगा। आराकाशा के अनुसार कहीं से कोई भी आशा दिखने से बेचैन रहेंगे। घर का वातावरण भी शान्त रहने से मानसिक स्थिति संतोष जनक रहेगी। दोपहर के बाद स्थिति में और सुधार आने लगेगा लेकिन फिर भी किसी भी प्रकार का जोखिम वाला कार्य ना करें धन के साथ शारीरिक रूप से मजबूत रहें। आज परिजनों के सहायता अथवा मार्गदर्शन से बिगड़े काम बनेंगे। मध्यान बाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने से आर्थिक एवं अन्य समस्या सुलझेंगी। खान-पान में संयम बरतें।
*आज सावन मास के दूसरे दिन “हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी के स्वामी महादेव आप पंचांग का पाठन करने वालों पर आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*

*आप सबके सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
*!!????शास्त्र संग्रह????!!*
*आप सबका साथ, आप सबका विकाश, एवं आप सबके कुशलता के कामना में , सदैव तत्पर आपका…*
????????????????????
*हरि ॐ गुरुदेव..!

*ज्योतिषाचार्य*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
कार्यालय
!!शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम!!*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*वार्तालाप:-*,
*व्हाट्सएप संपर्क एवं पे फोन:- 9431093636*
एवं
*व्हाट्सएप संपर्क एवं पेटिएम:- 9934428775*
*वार्तालाप का समय:-*
*प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक!*
अपने प्रश्न कभी भी भेज सकते है, समयानुसार उत्तर अवश्य मिलेगा।
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *