Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दाङ में जीप दुर्घटना होने से २ लोगों की मृत्यु

 

काठमांडू, कार्तिक १० – दाङ में बोलेरो जीप दुर्घटना होन से दो लोगों की मृत्यु हो गई है ।
दुर्घटना में जीप के चालक दाङ के दंगीशरण गाँवपालिका–४ निवासी २२ बर्षीय हिरामणि बुढा और सल्यान कपुरकोट गाँवपालिका–६ निवासी १९ वर्षीय सुरेश खड्का की मृत्यु होने की इलाका पुलिस कार्यालय तुलसीपुर के प्रमुख प्रहरी नायव उपरीक्षक अनील ठकुरी ने जानकारी दी ।
उनके अनुसार राप्ती लोकमार्ग अन्तर्गत आज सुबह करीब साढेÞ तीन बजे तुलसीपुर उपमहानगरपालिका–३ साततले में रा१ज ८२२ नम्वर की बोलेरो पिकअफ गाड़ी दुर्घटना होने से उनदोनों की मृत्यु घटनास्थल में ही हो गई । दुर्घटना में घायल सल्यान कपुरकोट गाँवपालिका वडा नं. ६ निवासी ३१ बर्षीय देवा वली, उनके बच्चे १३ वर्षीय महेश वली और १० वर्षीय जीवन वली की तुलसीपुर स्थित राप्ती प्रादेशिक अस्पताल में प्रारम्भिक उपचार के बाद बाकी उपचार के लिए नेपालगंज रेफर कर दिया गया है । पुलिस के अनुसार गाड़ी लगभग तीन सौ मीटर नीचे गिर गई है । गाड़ी सल्यान से तुलसीपुर की ओर आ रही थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *