Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अगर हिन्दू नहीं संभला तो दो दशक के बाद भारत भी मुस्लिम राष्ट्र बनेगा : गिरिराज सिंह

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । अगर हिंदू नहीं संभला, इसी तरह जात पात में बंटा रहा तो दशक के बाद भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक नहीं सकता। उपरोक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी के बरिष्ठ नेता तथा भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को सायं बिहार प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को दी।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हिन्दू की आबादी तीन गुना बढा तो मुस्लिम की आवादी 13गुणा बढी है। नेपाल से सटे भारत के बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल के सीमावर्ती जिलों में बंग्लादेशी तथा रोहिंग्या मुसलमान की घुसपैठ बढ रहा है लेकिन वोट के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उसको संरक्षण दे रही है। झारखंड में भोले भाले आदिवासी युवती को लब जिहाद के माध्यम से धर्मांतरण करवा रही है।हेमंत सोरेन वोट के लिए इसके रोकने के लिए विफल हैं। उन्होंने कहा हिन्दू स्वाभिमान यात्रा में मैंने सीमांचल जिला में हिन्दू की पीड़ा देखा हूं। हिन्दू महिलाएं मांग में सिंदूर नहीं लगाती है। नवाह,अष्ठयाम में मंदिर में लाउडस्पीकर नहीं बजा सकता है। गिरिराज सिंह ने कहा कि विना किसी जाति के नाम लिए उन्होंने कहा तुष्टिकरण करने वाले नेता अपनी जात की पीड़ा सीमांचल के जिलो में जाकर देख लें। उन्होंने कहा कि जव तक कानून संबत कानून लागू नहीं किया गया तव तक अबैध बंग्लादेशी तथा रोहिंग्या मुसलमान का घुसपैठ जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मेरे लिए हिंदू की रक्षा करना प्रमुख मुद्दा है जो मंत्री पद से अधिक महत्व रखता है। पत्रकार वार्ता के दौरान बिस्फी के विधायक हरि भूषण ठाकुर “बचौल”सहित कई भाजपा के विधायक तथा पदाधिकारी मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *