Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साफ महिला चैंम्पियनशिप – नेपाल का सपना टूटा

 

काठमांडू, कार्तिक १४ – नेपाल साफ महिला चैंम्पियनशिप जीतने में असफल रहा है । सेमिफाइनल में अपने अच्छे प्रदर्शन को लेकर चर्चित नेपाल का सपना था कि वह साफ महिला चैंम्पियनशिप को जीत सके । आज फाइनल में बंगलादेश ने नेपाल के सपने को तोड़ दिया ।
दशरथ रंगशाला में आज (बुधवार) हुए फाइनल खेल में बंगलादेश से २–१ गोल नेपाल पराजित हुआ । नेपाल उपाधि जीतने में असफल हो गया ।
मध्यान्तर तक गोल रहित बराबरी हुए खेल में नेपाल विरुद्ध बंगलादेश ने ५१ मिनेट में पहला गोल कर १–० से अग्रता ली । लेकिन इस अग्रता को घरेलू खिलाड़ी अमिशा कार्की ने चार मिनेट बाद गोल करके मैच को बराबरी में ला दिया । अन्ततः ८० वें मिनेट में बंगलादेश ने दूसरा गोल कर २ –१ अग्रता ली ।
अग्रता को कायम रखते हुए बंगलादेश  दूसरी बार साफ महिला चैंम्पियनशिप की उपाधि जीतने में सफल हुआ है । बंगलादेश के लिए मोनिका चक्मा और ऋतु पोर्ना चक्मा ने १–१ गोल किया ।
इससे पहले भी बंगलादेश ने फाइनल में नेपाल को हराकर पहली बार उपाधि जीतने में सफल रही थी । नेपाल अभी तक साफ महिला चैंम्पियनशिप नहीं जीत पाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *