Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

५० हजार दर्शक क्षमता की स्टेडियम निर्माण के लिए सरकार जमीन की तलाश कर रही हैंः प्रधानमन्त्री

 

काठमांडू, ३१ अक्टूबर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि सरकार ५० हजार दर्शक क्षमता की स्टेडियम निर्माण के लिए जमीन की तलाश कर रही है । बालुवाटार स्थित प्रधानमन्त्री निवास में साफ महिला च्याम्पिनसिप २०२४ में उप विजेता रहे नेपाली राष्ट्रीय टोली के साथ भेटवार्ता करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
खेलाडियों के साथ प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा– ‘५० हजार दर्शक क्षमता के साथ सरकार स्टेडियम निर्माण करना चाहता है । इसके लिए उचित स्थान में सरकार जमीन की तलाश कर रही है ।’ स्मरणीय है, त्रिपुरेश्वर स्थित दशरथ रंगशाला (स्टेडियम) की क्षमता १५ हजार ४०० की है । लेकिन यहां क्षमता से अधिक दर्शक रख कर खेल प्रदर्शन किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *