अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज
काठमांडू, कार्तिक २० – अमेरिका में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतजान होगा । इसबार कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच का मुकाबला काफी करीबी माना जा रहा है ।
अमेरिका के इस चुनाव पर दुनियाभर की नजरें बनी हुई है ।
माना जा रहा है कि इस बार का मुकाबला काफी करीबी हो सकता है, जिसमें एक ओर पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप हैं, तो वहीं दूसरी ओर डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिश हैं । कमला हैरिश अमेरिका की मौजूदा उपराष्ट्रपति भी हैं और वो भारतीय मूल की है । ट्रंप ने उपराष्ट्रपति पद के लिए जेडी वेंस को उम्मीदवार बनाया है । वहीं कमला हैरिश ने मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज को इस पद के लिए उम्मीदवार बनाया है ।
अमेरिका के ज्यादातर जगहों में मतदान मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे शुरू होगा और यह अगले दिन यानी बुधवार सुबह करीब ६ बजे तक चलेगा । चुनावों के नतीजों की घोषणा में कुछ दिनों का समय लग सकता है ।

