Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोशी, बागमती और सुदूरपश्चिम प्रदेश के कुछ भागों में बारिश की संभावना

 

काठमांडू, कार्तिक २० – आज कुछ देर पहले तक देश के कुछ स्थानों में बारिश हो रही थी । कहीं कहीं बारिश हो भी रही है । खासकर पहाड़ी भू–भाग के एक दो स्थान में बारिश हो रही है की जानकारी जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने दी है ।
महाशाखा के अनुसार देशभर पश्चिमी हवाओं और स्थानीय हवाओं का प्रभाव है । जिसके कारण आज दिन में कोशी, बागमती और सुदूरपश्चिम प्रदेश, देश के पहाड़ी भू–भाग के कुछ और बाकी पहाड़ी भू–भाग के एक–दो स्थान में मेघ गर्जन तथा बिजली चमकने के साथ हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है । महाशाखा के अनुसार देश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू–भाग के कुछ स्थानों में हल्की हिमपात की भी संभावना है ।
आज रात को भी बागमती और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग के एक दो स्थान में मेघ गर्जन तथा बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना है । देश के विभिन्न जगहों में सोमवार को बारिश हुई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com