Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लामिछाने को आज रुपन्देही ले जाया जाएगा

 

काठमांडू, कार्तिक २६ – सहकारी धोखाधड़ी और संगठित अपराध में कास्की पुलिस के हिरासत में रहे राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सभापति रवि लामिछाने को आज रुपन्देही लाया जाएगा ।
सहकारी के रकम का गबन कराने के आरोप में गत कार्तिक २ गते गिरफ्तार  लामिछाने अनुसन्धान के लिए २४ दिन से कास्की पुलिस के हिरासत में हैं । पिछली बार रविवार को कास्की जिला अदालत ने लामिछाने को और १३ दिन के हिरासत में रखने की अनुमति देने के बाद पुलिस उन्हें रुपन्देही ले जाने की तैयारी में है ।
पोखरा के सूर्यदर्शन सहकारी के रकम के गबन में संलग्न रहने के आरोप में गिरफ्तार लामिछाने पर बुटवल में रहे सुप्रिम सहकारी के रकम का भी गबन करने का ओराप भी  लगा है । इसी गबन के विषय में अनुसन्धान के लिए उन्हें गिरफ्तार करने की रुपन्देही जिला अदालत ने पुलिस को अनुमति दे चुकी है । लामिछाने को रुपन्देही भेजने के लिए रुपन्देही पुलिस ने इससे पहले ही कास्की पुलिस को पत्राचार कर चुकी है ।
रुपन्देही पुलिस स्रोत के अनुसार कास्की पुलिस के साथ समन्वय में सोमवार की शाम को जहाज से भैरहवा ले जाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *