Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोने की कीमत में प्रतितोला एक हजार रुपये की कमी

 

काठमांडू, कार्तिक २६ – एक ही दिन में सोने की कीमत में प्रतितोला एक हजार रुपये की कमी आई है । नेपाली बाजार में आज (सोमवार) सोन और चाँदी दोनों के ही मूल्य में कमी आई है । रविवार को प्रतितोला पाँच सौ रूपये की कमी आई थी और आज सोने की कीमत में प्रतितोला एक हजार की कमी आई है ।
नेपाल सुनचाँदी व्यवसायी महासंघ के अनुसार आज छापावाल सोना प्रतितोला एक लाख ६५ हजार पाँच सौ रूपये में कारोबार हो रहा है ।
रविवार को छापावाल सोना प्रतितोला एक लाख ६६ हजार रूपये में कारोबार हुआ था । इसी तरह, सोमवार को चाँदी की कीमत में भी कमी आई है ।
रविवार को प्रतितोला एक हजार नौ सौ ६० रूपये में कारोबार हुए चाँदी सोमवार को प्रतितोला एक हजार नौ सौ ५५ रूपये खरीद बिक्री की जा रही है ।
ये मूल्य पिछले दिन की तुलना में प्रतितोला पाँच रूपया घटा है । आज अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में सोना प्रतिऔंस २६ सौ ७२ अमेरिकी डॉलर में कारोबार हो रहा है ।

यह भी पढें   संविधान दिवस पर केपी शर्मा ओली का संदेश: संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com