Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश को दिवालिया नहीं होने देंगे –प्रधानमंत्री ओली

 

काठमांडू, कार्तिक २६ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि वो उद्योगधंधा को बंद नहीं होने देंगे, और देश को दिवालिया नहीं होने देंगे ।
सोमवार की शाम को विराटनगर स्थित होटल हृयारिसन में आयोजित पत्रकार भेटघाट में संचारकर्मी ने प्रधानमंत्री ओली से विद्युत् प्राधिकरण को लेकर जो सरकार ने नर्देशन दिए थे उसका अभी भी कार्यान्वयन नहीं हो पाया है । इस विषय को लेकर प्रश्न उठाया था ।
इसके जबाव में ओली ने कहा कि सरकार ने जो निर्देशन दिया है उसपर कार्यान्वयन किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि किसी भी तरह से उद्योग धंधा नहीं बंद होने देंगे ।
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि एक वर्ष आठ महीने के बाद नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा प्रधानमंत्री बनेंगे ।
एक दूसरे प्रसंग में बोलते हुए प्रधानमंत्री ओली ने जिक्र किया कि प्रदेश के अधिकार मांगने से भी ज्यादा आवश्यक है विकास निर्माण और सुशासन को आगे बढ़ाने की ।
एक अलग प्रसंग में प्रधानमंत्री ओली ने एसपीपी समझौता के बारे में कहा कि इस विषय में अभी कोई बात नहीं हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *