Tue. Nov 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आईसीसी यू–१९ महिला टी–२० यूएई के विरुद्ध जीत के दवाब में नेपाल

 

काठमांडू, कार्तिक २८ – यूएई में हो रहे आईसीसी यू–१९ महिला टी–२० विश्वकप एशिया चयन के अन्तर्गत नेपाल आज अन्तिम खेल यूएई के साथ  खेलेगा । विश्वकप चयन के निर्णायक खेल के रुप में इस खेल को देखा जा रहा है और नेपाल पर इस खेल को जीतने का दबाब भी है ।
दुबई में आज दिन के सवा ३ बजे यह खेल शुरु होगा । वैसे भी नेपाल रन रेट में भी यूएई को पीछे छोड़ने के लिए जीतना आवश्यक है । यूएई ने इससे पहले हुए खेल में ले नेपाल को पराजित किया था । ५ खेल में पाँचों ही यूएई ने जीता है । इस जीत के साथ यूएई १० अंक प्राप्त कर चुका है । अंकतालिका में यूएई शीर्ष स्थान में है । इसी तरह चार जीत और १ हार के साथ ८ अंक जोड़कर नेपाल दूसरे स्थान में है । आज होने वाले खेल में नेपाल के केवल जीतने से ही नहीं होगा उसे रनरेट में भी आगे आना होगा ।
अभी तक अपराजित रहे यूएई को रनरेट में समेत में भी पीछे करना होगा । नेपाल पहली बार आइसिसी यु–१९ महिला टी–२० विश्वकप के चयन के लिए किया जा रहा है । इस बार कप्तान पुजा महतो ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया है ।

यह भी पढें   सुदूरपश्चिम रॉयल्स पहुँची प्लेऑफ में

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com