विशिष्ट परिवेश में नेपाली कांग्रेस और नेकपा एमाले की संयुक्त सरकार बनी है – महत
काठमांडू, मंसिर ५ – नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य एवं प्रवक्ता डा. प्रकाशशरण महत ने कहा कि विशिष्ट परिवेश में नेपाली कांग्रेस और नेकपा एमाले की संयुक्त सरकार बनी है ।
प्रेस युनियन सुर्खेत द्वारा वीरेन्द्रनगर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में प्रवक्ता महत ने बताया कि विशिष्ट परिस्थिति सिर्जना होने के कारण से दोनों शक्ति के समीकरण में सरकार बनी ।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उपनिर्वाचन में कही कही समीकरण होंगे । लेकिन यह समीकरण आगामी निर्वाचन में नहीं होगा । अभी के गठबंधन में शामिल पार्टी अलग अलग ही प्रतिस्पर्धा करेंगे । कोई समीकरण नहीं होगा ।
कांग्रेस के एक सौ दिन के अभियान और उपनिर्वाचन के प्रचार प्रसार के क्रम में कर्णाली पहुँचे पूर्व अर्थमंत्री महत ने बताया कि जब वो अर्थ मन्त्रालय संभाल रहे थे तो कर्णाली राजमार्ग के साथ ही अपर कर्णाली के लिए बहुत बड़ा बजट विनियोजन किया । उनका कहना था कि यद्यपि बजट विनियोजन करने के पश्चात् सरकार से बाहर हो जाने के कारण कार्यान्वयन प्रक्रिया में देरी हुई ।
उन्होंने इस बात की भी चर्चा की कि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सभापति रवि लामिछाने के ही विरुद्ध नहीं वरन पार्टी उपसभापति धनराज गुरुङ विरुद्ध भी आवश्यक छानबीन तथा अनुसन्धान किया जा रहा है । प्रवक्ता महत ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के चीन भ्रमण को देश के हित के लिए किया जा रहा है बताया ।

