Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्थानीय तह उपनिर्वाचन के उम्मीदवारों को आज दिया जाएगा निर्वाचन चिह्न

 

काठमांडू, मंसिर ५ – स्थानीय तह उपनिर्वाचन के उम्मीदवारों को आज (बुधवार) निर्वाचन चिह्न मिल जाएगा । उपनिर्वाचन कार्यतालिका अनुसार आज सुबह ९ से लेकर दिन के १ बजे तक उम्मीदवार चाहे तो अपना नाम वापस ले सकते हैं ।
इसके बाद तीन बजे तक निर्वाचन आयोग उम्मीदवारों की अन्तिम नामावली सार्वजनिक करेगी । सभी उम्मीदवारों को शाम ५ बजे तक निर्वाचन चिह्न प्रदानकिए जाने की निर्वाचन कार्यतालिका में उल्लेख है ।
मंसिर १६ गते ४४ स्थानों पर उपनिर्वाचन किया जा रहा है । इसके लिए रविवार को मनोनयन दर्ता सम्पन्न हुआ है । ४४ स्थानों के लिए ४१० लोगों ने अपनी उम्मीदवारी दी है ।
दो प्रमुख, दो गाँवपालिका अध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, नगरपालिका प्रमुख एक, उपप्रमुख एक और वडाध्यक्ष ३४ कर कुल ४४ रिक्त पद के लिए उपनिर्वाचन किया जा रहा है ।
निर्वाचन आयोग के अनुसार ओखलढुङ्गा और कैलाली के जिला समन्वय समिति प्रमुख, काठमांडू के कीर्तिपुर नगरपालिका के प्रमुख, जाजरकोट के नलगाड नगरपालिका के उपप्रमुख, मोरङ के ग्रामथान गाँवपालिका और दैलेख के महाबु गाँवपालिका अध्यक्ष, दोलखा के गौरीशङ्कर गाँवपालिका, हुम्ला के सर्केगड गाँवपालिका और बाजुरा के स्वामीकार्तिक खापर गाँवपालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन होगा ।
इसी तरह ताप्लेजुङ के सिरिजङ्गा गाँवपालिका के वडा नं ३ और झापा के कन्काई नगरपालिका के वडा नं ६ में निर्वाचन हागा । तेह्रथुम के लालीगुराँस नगरपालिका के वडा नं ८, सुनसरी गढी गाँवपालिका के वडा नं ६ में निर्वाचन होगा । ओखलढुङ्गा के मोलुङ गाँवपालिका के वडा नं ५, उदयपुर के त्रियुगा नगरपालिका के वडा नं १२ और बेलका नगरपालिका के वडा नं ९ में भी निर्वाचन होने की जानकारी आयोग ने दी है । सप्तरी के डाक्नेश्वरी वडा नं १ और ४, धनुषा के धनुषाधाम नगरपालिका के वडा नं १ में भी निर्वाचन होने जा रहा है ।
महोत्तरी के रामगोपालपुर नगरपालिका के वडा नं २, रौतहट के ईशनाथ नगरपालिका के वडा नं ७, राजपुर नगरपालिका के वडा नं ६ और गढ़ीमाई नगरपालिका के वडा नं ८ के वडाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन होने के बारे में आयोग ने जानकारी दी है ।
इसी तरह काठमांडू के कीर्तिपुर नगरपालिका प्रमुख, वडा नं १ और ४ के वडा अध्यक्ष पद के लिए भी निर्वाचन होगा । काठमांडू महानगरपालिका के वडा नं १६ के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन होगा । नुवाकोट के ककनी गाँवपालिका के वडा नं २, मकवानपुर के हेटौंडा स्थित उपमहानगरपालिका के वडा नं १२ और गोरखा के गोरखा नगरपालिका के वडा नं ५ के वडा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन होने जा रहा है ।
इसी तरह गुल्मी जिला के मुसिकोट नगरपालिका के वडा नं १, रोल्पा के रुन्टीगढ़ी गाँवपालिका के वडा नं ४ और बर्दिया के ठाकुरबाबा नगरपालिका के वडा नं ४ के वडा अध्यक्ष पद के लिए भी निर्वाचन होगा । रुकुम (पूर्वी) पुथा उत्तरगङ्गा गाँवपालिका के वडा नं २ और कपिलवस्तु शुद्धोधन गाँवपालिका के वडा नं १ के वडाध्यक्ष पद के लिए भी निर्वाचन होने की जानकारी आयोग ने दी है । दैलेख के दुल्लु नगरपालिका के वडा नं १३, कालिकोट के तिलागुफा नगरपालिका के वडा नं ४ और जाजरकोट कुशे गाँवपालिका के वडा नं ७ में भी निर्वाचन होगा ।
डोल्पा के त्रिपुरासुन्दरी नगरपालिका के वडा नं ५, रुकुम (पश्चिम) सानीभेरी गाँवपालिका के वडा नं ५, बझाङ के सुर्मा गाँवपालिका के वडा नं ४, डोटी के पूर्वीचौकी गाँवपालिका के वडा नं ६, दार्चुला के दुहुँ गाँवपालिका के वडा नं ५ और कञ्चनपुर के भीमदत्त नगरपालिका के वडा नं ६ के वडाध्यक्ष पद के लिए भी निर्वाचन होने की आयोग ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   लोकतांत्रिक संघर्ष से प्राप्त उपलब्धियों को केवल इतिहास के पन्नों तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए – गगन थापा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed