Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तराई में कुहासा, पहाड़ी भेग में हल्की बारिश की संभावना

 

काठमांडू, मंसिर ५ – आज दिन में कोशी, बागमती और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भाग के एक–दो स्थानों में हल्की बारिश होने के साथ ही उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भेग के एक–दो स्थान में बर्फबारी की संभावना होने की जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है । इसी तरह आज रात कोशी और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भाग के एक–दो स्थान में हल्की बारिश की संभावना है ।
आज सुबह तक देशभर में पश्चिमी हवाओं का आंशिक प्रभाव है । तराई के कुछ स्थानों में हल्का कुहासा लगा है । जो धीरे धीरे हट रहा है ।
आगामी २४ घण्टें में कोशी, बागमती और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भाग के एक–दो स्थानों में हल्की बारिश के साथ ही उच्च पहाड़ी तथा हिमाली क्षेत्र के एक–दो स्थान में हल्की बर्फबारी की संभावना है । इससे कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, पर्वतारोहण, सड़क तथा हवाई यातायात में आंशिक असर पड़ने की संभावना भी है ।
इसलिए इससे संबंधित सभी को सतर्कता अपनाने का मौसमविद ने अनुरोध किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *