Mon. Nov 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले की जागरण सभा शुरु

 

काठमांडू,मंसिर ७ – नेकपा एमाले द्वारा आज दरबारमार्ग में हो रहे सभा के लिए विभिन्न स्थानों से रैली शुरु कर दी गई है । अभी एमाले कार्यकर्ता भद्रकाली में जमा हुए हैं । कुछ समय में रैली दरबारमार्ग पहुँचकर सभा में परिणत होगी ।
एमाले काठमांडू, भक्तपुर और ललितपुर जिला कमिटी के आयोजन में आज दरबारमार्ग में सभा कर रही है । सभा को एमाले ‘जागरण सभा’ का नाम दिया है । कार्यक्रम को दोपहर साढेÞ १ बजे एमाले अध्यक्ष तथा प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली के साथ ही अन्य नेता भी सम्बोधन करेंगे । राष्ट्रीय सद्भाव और राष्ट्रीय एकता कायम करने के उद्देश्य से प्रदर्शनसहित सभा करने की जानकारी एमाले ने दी है । सभा के लिए काठमांडू, भक्तपुर, ललितपुर के आसपास के जिला से एक लाख लोगों की उपस्थिति होने की एमाले ने जानकारी दी है ।
ट्रैफिक पुलिस ने सभा होने वाले स्थान दरबारमार्ग क्षेत्र में सवारी आन–जाने पर रोक लगा दी है । दरबारमार्ग आ रही सवारी साधन को केशरमहल, महेन्द्र शालिक और जयनेपाल चोक से ड्राइभर्सन करने की उपत्यका के ट्रैफिक पुलिस कार्यालय ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   भारत-नेपाल संबंधों को नई गति देने पर सहमति, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से की मुलाकात

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com