Mon. Feb 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुर्गा प्रसाईं अस्पताल में हुए भर्ना 

काठमांडू, मंसिर ९ – साइवर अपराध के कसूर में गिरफ्तार मेडिकल व्यवसायी दुर्गा प्रसाईं अस्पताल में भर्ना हुए हैं ।
उन्हें रविवार की शाम को वीर अस्पताल में भर्ना  किया गया  ।  भर्ना होने की जानकारी नेपाल पुलिस के केन्द्रीय अनुसन्धान ब्यूरो के एक अधिकृत ने दी है । गत मंसिर ५ गते गिरफ्तार हुए प्रसाईं को आज समय सीमा बढ़ाने के लिए अदालत ले जाया गया था । इस क्रम में उन्होंने न्यायाधीश के समक्ष बताया कि वें कैंसर के पेसेंट हैं और उपचार की मांग रखी थी । उनकी मांग अनुसार जिला अदालत काठमांडू की न्यायाधीश कमला पौडेल ने प्रसाई का उपचार कराने के लिए पुलिस का ध्यानाकर्षण किया था ।
अदालत ने रविवार को उन्हें और पाँच दिन हिरासत में रखकर अनुसन्धान करने की अनुमति दी है । उन्हें मंसिर ५ गते को गिरफ्तार किया गया था । उन्हें प्रधानमन्त्री ओली के विरुद्ध अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और अनुसन्धान करने लिए पाँच दिन हिरासत में रखने की अनुमति दी थी ।

यह भी पढें   राप्रपा ने अपनी घोषणापत्र में जारी की ‘नेपाल बंद हमेशा के लिए बंद’

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *