आज रात १२ बजे से मौन अवधि शुरु होगी
काठमांडू, मंसिर १३ – मंसिर १६ गते को होने जा रही स्थानीय तह के उपनर्वाचन का निषेधित (मौन) अवधि आज से शुरु हो रहा है । आज रात १२ बजे से निषेधित अवधि शुरु होने की जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी है ।
मतदान शुरु होने से ४८ घण्टें पहले से निषेधित अवधि शुरु होने की व्यवस्था है । निषेधित अवधि में किसी भी उम्मीदवार या अन्य व्यक्ति निर्वाचन का प्रचार प्रसार नहीं कर सकता है ।
आगामी रविवार को मतदान होने जा रहा है । मतदान के लिए १६२ मतदान स्थल और २९३ मतदान केन्द्र कायम किया गया है । निर्वाचन में २ लाख २६ हजार ७९९ मतदाता हैं ।


