Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सच है कि राउत की सभा असफल कर दी गई लेकिन उनके टूटे हुए पैर सरकारी दमन का बयान कर रहे थे

 

ckr birgnjवीरगंज, २४ गते पौष । आज ‘सी.के.राउत बचाओ संघर्ष समिति’, पर्सा की आयोजना में शहर के माईस्थान मन्दिर के बाहरी प्रांगण में स्वतंत्र मधेश गठबंधन के नेता सी. के राउत की आमसभा का होना निश्चित था । इसके मद्देनजर सुबह से ही शहर की मुख्य सड़कों पर सशस्त्र सुरक्षा बलों की सघन उपस्थिति थी और दोपहर तक आते–आते अघोषित कर्फयू की अवस्था उत्पन्न हो गई थी । अपराह्न दो बजे के आसपास श्री राउत माईस्थान की पिछली गली से अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ प्रकट हुए लेकिन तत्काल ही प्रहरी ने उन्हें अपनी सुरक्षा घेरा में ले लिया और वाहन में लेकर जिला कार्यालय की ओर प्रस्थान किया । इस तरह वीरगंज की यह सभा विफल कर दी गई । श्री राउत की गिरफ्तारी के दौरान उनके समर्थकों और प्रहरियों के बीच झड़प भी हुई जिसमें दोनों पक्षों को मिलाकर लगभग डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए । सुबह से ही शहर के विभिन्न चौराहों पर उनके कार्यकर्ता एवं समर्थक एकत्रित थे । राउत की गिरफ्तारी के बाद उनमें निराशा फैली और उन्होंने सरकार के विरुद्ध नारे लगाये । यह सच है कि यहाँ श्री राउत की सभा असफल कर दी गई, उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया गया लेकिन उनके टूटे हुए पैर सरकारी दमन का बयान कर रहे थे और b-2जन संवेदना उनके पक्ष में एकीकृत होती देखी गई ।
एक अन्य कार्यक्रम में सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे तीस दलीय मोर्चा ने नेकपा एमाले अध्यक्ष कें पी. शर्मा ओली के मधेश और मधेशियों के प्रति विवादास्पद बयान के विरोध में प्रदर्शन और उनका पुतला दहन किया । तीस दलीय मोर्चा से सम्बद्ध विभिन्न दलों के स्थानीय नेताओं ने स्थानीय घण्टाघर चौराहे पर नुक्कड़ सभा को भी सम्बोधित किया जहाँ से समग्र मधेश प्रदेश की माँग को आवाज दी गई । इस विरोध सभा को उग्र स्वरूप देने में एक स्थानीय मधेशी नेता प्रेम पटेल के साथ हुई प्रहरी ज्यादती की भी भूमिका थी । गौरतलब है श्री पटेल के साथ प्रहरी के एक कनिष्ठ अधिकारी द्वारा दुर्वव्यवहार किया गया । इस घटना के विरोध मे संयुक्त रूप से मधेशी दलों ने चौबीस घंण्टे के भीतर सबन्धित असई को निलम्बित करने की माँग की और माँग न पूरा होने पर आन्दोलन की चेतावनी भी दी । स्थानीय नेता शशि कपूर मियाँ ने यहाँ तक कहा कि अगर अगर उनकी माँगें पूरी नहीं होती तो तो संभव हैै कि मधेश आन्दोलन की स्थिति एक बार फिर वीरगंज में न उपस्थित हो जाए । कुमार स न

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *