Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्ताह व्यापी विवाह पंचमी जनकपुरधाम में आज से शुरू

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम में आज से सप्ताह व्यापी विवाह पंचमी महोत्सव आज से शुरू हो गया है। आज नगर दर्शन का कार्यक्रम हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार तारका बद्ध के बाद गुरु विश्वामित्र के साथ विश्वामित्र आश्रम (बिशौल)में विश्राम के बाद धनुष यज्ञ देखने के लिए विदेह राज जनक के आमंत्रण पर जनकपुरधाम पहुंचते हैं।राजा जनक के राज महल विशिष्ट अतिथिशाला में प्रभु श्री राम, लक्ष्मण तथा विश्वामित्र के साथ ठहरते हैं। फिर विश्वामित्र के साथ राम लक्ष्मण नगर दर्शन के लिए जाते है।
नगर दर्शन जानकी मंदिर में आयोजित किया जाएगा। अयोध्या से आए रामलीला के कलाकार विश्वामित्र,राम, लक्ष्मण के स्वरूप बनेंगे। कृत्रिम बाजार स्थापित किया जाएगा। राम, लक्ष्मण नगर भ्रमण करेंगे।वे जनकपुरधाम की बाजार को देखेंगे। जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव जानकी मंदिर में जनक की भूमिका निभायेंगे।

यह भी पढें   कीर्तिपुर होल्डिङ सेंटर में कथित पुलिस ज्यादती पर राजेन्द्र महतो ने उठाए सवाल, अस्पताल में माजिद अंसारी से की मुलाकात


1दिसंबर को नगर दर्शन, 2दिसंबर को फूलवारी लीला, 3दिसंबर को धनुष यज्ञ , 4दिसंवर को तिलकोत्सव, 5दिसंबर को मटकोर , 6दिसंबर को सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव तथा 7तारीख को राम कलेवा (मर्यादी)के बाद सप्ताह व्यापी विवाह पंचमी महोत्सव का समापन होगा।
पांच बर्ष के अंतराल पर अयोध्या से राजेंद्र सिंह पंकज की अगुवाई में 500वाराती26नबंवर को अयोध्या से चली हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव ने नारियल फोड़कर बाराती को विदा किया। बारात में 17राज्य के लोग शामिल हैं। राम चारों के भाई के स्वरूप बना कर सुसज्जित रथ के साथ बारात के साथ चल रही है। बारात में सौ से अधिक चार पहिया वाहन शामिल हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed