सीताराम विवाहपञ्चमी महोत्सव – आज नगरदर्शन
काठमांडू,मंसिर १६ – जनकपुरधाम में सप्ताह भर मनाए जाने वाले सीताराम विवाहपञ्चमी महोत्सव आज से विधिवत शुरु हो रहा है । कहते हैं त्रेता युग में भगवान् राम और आदर्श नारी सीता बीच विवाह के स्मरण में प्रत्येक वर्ष विवाहपञ्चमी एक सप्ताह तक मनाया जाता है ।
सीताराम विवाहपञ्चमी महोत्सव के पहले दिन आज नगरदर्शन का कार्यक्रम है । दूसरे दिन यानी कल (सोमवार) को फूलबारी लीला, तीसरे दिन मंगलवार धनुष यज्ञ, चौथे दिन बुधवार तीलकोत्सव, पाँचवें दिन मंसिर २० गते मटकोर और मंसिर २१ गते रामसीता स्वयंवर तथा विवाह कार्यक्रम होगा । महोत्सव के अन्तिम दिन मंसिर २ गते रामकलेवा कर अयोध्या से जो बाराती आए हैं उन सभी साधुसन्तों को बिदाइ करने के बाद ही विवाहपञ्चमी महोत्सव विधिवत् समाप्त किया जाएगा ।
आज नगरदर्शन के क्रम में भगवान् राम और लक्ष्मण को प्रतीक के रूप में दो बालबालिका को जानकी मन्दिर के प्राङ्गण में घुमाए जाने की जानकी मन्दिर के सहमहन्त रामरोशन दास वैष्णव न बताया ।
त्रेता युग में भगवान् श्रीराम और जनकनन्दिनी सीता बीच विवाह होने के स्मरण में प्रत्येक वर्ष जनकपुरधाम में विवाहपञ्चमी महोत्सव मनाने का प्रचलन है । महोत्सव में हिन्दू के अतिरिक्त बौद्ध, शिख और इसाईधर्मावलम्बी भी इसमें शामिल होते हैं ।


