Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गाड़ी की ठोकर लगने से एक शस्त्र पुलिस की मृत्यु

 

काठमांडू,मंसिर १६ – सिरहा में एक गाड़ी के ठोकर लगने एक शस्त्र पुलिस की मृत्यु हो गई है । जिस गाड़ी से ठोकर लगी है उसका नम्बर नहीं पता चल पाया है । बरियारपट्टी गाँवपालिका–१ कचनारी बोर्डर नजदीक ठोकर से शस्त्र पुलिस सई लक्ष्मण यादव की मृत्यु हो गई है । ठोकर लगने से गंभीर रुप से घायल यादव का आज सुबह उपचार के क्रम में प्रादेशिक अस्पताल लहान में मृत्यु हो गई । ये जानकारी सिरहा के पुलिस प्रवक्ता डीएसपी वीरेन्द्रकुमार पासवान ने दी ।
गाड़ी बोर्डर नजदीक चेक जाँच के लिए काम कर रहे यादव को ठोकर मारकर भाग गई । गाडी की तलाश की जा रही है । घटना के विषय में और अनुसन्धान होने की जिला पुलिस कार्यालय सिराहा ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   आधी रात से शुरू हुआ मतदान बुधवार सुबह तक भी जारी मतदान का समय आज दोपहर 12 बजे तक

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *