११ बजे तक २५ प्रतिशत मतदान किया गया
काठमांडू,मंसिर १६ – निर्वाचन आयोग ने बताया है कि सुबह ११ बजे तक २५ प्रतिशत मतदान किया जा चुका है । आज सुबह ७ बजे से मतदान शुरु किया गया है । स्थनीय तह के विभिन्न ४१ पदों के लिए हो चुनाव के लिए आज मतदान किया जा रहा है । निर्वाचन आयोग का कहना है कि मतदान शान्तिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है । आयोग की प्रवक्ता निता पोखरेल अर्याल के अनुसार सुबह ११ बजे तक २५ प्रतिशत मत डाला जा चुका है । उन्होंने बताया कि ‘२५ प्रतिशत मत गिराया जा चुका है । अभी तक मतदान शान्तिपूर्ण तरीके से चल रहा है ।’
इस बार मेयर, उपमेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वडाध्यक्ष पद के लिए मतदान किया जा रहा है ।


