ओखलढुंगा के मोलुङ–५ के वडाध्यक्ष में एमाले के तामाङ निर्वाचित
काठमांडू,मंसिर १६ – ओखलढुंगा के मोलुङ गाँवपालिका–५ के वडाध्यक्ष में नेकपा (एमाले)के गंगाबहादुर तामाङ निर्वाचित हुए हैं । रविवार को हुए उपनिर्वाचन में नेपाली कांग्रेस के घनश्याम दाहाल को हराते हुए निर्वाचित हुए हैं । निर्वाचित तामाङ को ३९९ मत मिला । उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी नेपाली कांग्रेस के दाहाल को १७७ मत मिला है । इसी तरह राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)के विष्णुप्रसाद पोखरेल को १५१ मत मिला है । नेकपा (माओवादी केन्द्र)के मानबहादुर सुनुवार को २३ मत मिला है ।


