चितवन राइनोज की विजयी शुरुआत
काठमांडू मंसिर १७ – चितवन राइनोज ने नेपाल प्रिमियर लीग (एनपीएल) में विजयी शुरुआत कर दी है । रविवार को हुए पहले खेल में चितवन ने काठमांडू गुर्खाज को ५ विकेट पराजित करते २ अंक हासिल कर लिया है । काठमांडू द्वारा दिए गए ११२ रन के लक्ष्य को चितवन ने १७ ओवर में ही ५ विकेट खोकर पूरा कर लिया ।
चितवन के लिए सन्तोष कार्की ने अविजित सर्वाधिक २८ रन बनाए । सन्तोष ने ३१ गेद खेलकर २ चौके और १ छक्के का प्रहार किया । लुक बेन्केन्सटेइन ने २२ रन का योगदान दिया । शरद भेषावकर ११ रन में अविजित रहे । काठमांडू के लिए शाहब आलम ने ३ विकेट लिए । लेकिन चितवन को जीत से रोकना पर्याप्त नहीं हुआ । ।
इससे पहले सोहेन तनविर ने ५ विकेट लिए । टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाले काठमांडू ने २० ओवर में ९ विकेट खोकर १११ रन बनाया था ।
काठमांडू के सुमित महर्जन ने २९ और माइकल लेभिट ने २५ रन बनाए । चितवन के सोहेल तनविर ने ४ ओवर में २१ रन देकर ५ विकेट लिए।



