Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू गुर्खाज ने दिया चितवन राइनोज को ११२ रन का लक्ष्य

 

काठमांडू मंसिर १७ – काठमांडू में चल रहे नेपाल प्रिमियर लीग (एनपीएल)के दूसरे खेल में आज चितवन राइनोज और काठमांडू गुर्खाज् खेल रहे हैं । पहले बल्लेबाजी करते हुए काठमांडू गुर्खाज ने २० ओवर में ९ विकेट खोकर १११ रन बनाए हैं ।
टीयू मैदान में चितवन राइनोज ने टॉस जीतकर काठमांडू गुर्खाज के विरुद्ध पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है ।
काठमांडू गुर्खाज में विदेशी खेलाडी में इंग्लैंड के स्टेफेन इस्किनाजी, डान डौथवेट और नाथन सोटर तथा नीदरलैंड के माइकल लेभिट और नामिबिया के जेरार्ड एरासमस हैं ।
इसी तरह चितवन की टीम में विदेशी खेलाडि़यों में पाकिस्तान के सोहेल तनविर, इंग्लैंड के भेट्रान ऑलराउण्डर रवि बोपारा, नामिबिया के जान निकोल लफ्टी इटन, इंग्लैंड के लुक बेन्केन्सटाइन और अफगानिस्तान के हसन एइसाखिल हैं ।
आज दूसरा खेल कर्णाली याक्स और जनकपुर बोल्ट्स बीच दोपहर १ः१५ बजे शुरु होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *