Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ का आदेश वापस

 

काठमांडू, मंसिर १९ – कल (मंगलवार) शाम की शाम को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक–योल ने देश में मार्शल लॉ की घोषणा की थी । जिसका देश के सांसदो के अलावें जनता ने भी घोर विरोध किया । उस आवाज को जब नहीं सुना गया तो सभी सड़क पर उतर आए ।
देश की नेशनल असेंबली में मौजूद १९० सांसदों ने सर्वसम्मति से इस फैसले पर अपना विरोध जताया । जिसके बाद मार्शल लॉ को हटाया गया ।
बुधवार की सुबह दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने कहा, “नेशनल असेंबली की मांग पर मार्शल लॉ हटा दिया गया है और सेना को भी वापस बुला लिया गया है । मैं नेशनल असेंबली की मांग स्वीकार करता हूँ ।”
मार्शल लॉ के आदेश को हटाने के कुछ घंटों बाद ही दक्षिण कोरिया में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं । अब प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति यून सुक–योल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *