Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके जिला के ४ साहित्यकारों सहित ७ व्यक्तित्वों को भारत के बिसवाँ में सम्मान

 

नेपालगञ्ज,(बाँके) पवन जायसवाल ।भारत उत्तर प्रदेश सीतापुर स्थित साहित्य सृजन संस्थान, बिसवाँद्वारा आयोजित सृजन महोत्सव–२०२४ समारोह में बाँके जिला के ४ साहित्यकार सहति ७ व्यक्तित्व भारत के बिसवाँ में सम्मानित हुये हैं ।

नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नंं.– ५ के निवासी वरिष्ठ साहित्यकार बिष्णुलाल कुमाल, बिश्व हिन्दी महासभा नेपाल के अध्यक्ष, तथा अवधी साँस्कृतिक प्रतिष्ठान केन्द्रीय समिति नेपालगञ्ज के संस्थापक बिष्णुलाल कुमाल को वरेण्य साहित्यकार, पत्रकार स्व.महेन्द्र शास्त्री “सरल” जी स्मृति पुरस्कार और आकर्षक कलात्मक चित्र, भगवान श्रीरामका मनोेहरी चित्र सहित सम्मान–पत्र तथा दोसल्ला ओढाकर सम्मानित हुये थे । इसी तरह बिष्णुलाल कुमाल अनुसार बाँके जिला के शाश्वत आचार्य स्मृति प्रतिष्ठान नेपालगञ्ज के उपाध्यक्ष, सािहत्यकार तथा शिक्षाबिद् किरण आचार्य को समाजसेवी स्व.रीता ंपाण्डेय जी स्मृति सम्मान, साहित्यकार तथा महेन्द्र मुस्तकालय नेपालगञ्ज के उपाध्यक्ष पकंज कुमार श्रेष्ठ को समाजसेवी स्व.सिद्धार्थ मेहरोत्रा जी स्मृति सम्मान, गायिका श्रीमती सुशीला बैश्य को समाजसेवी स्व. पुष्पा सिंहजी स्मृति सम्मान और प्रतिक चिन्ह, मधई सिंह सिख गोरायाँ, श्रीमती कृष्णादेवी पाण्डेय और राजेन्द्र कुमार बैश्य को प्रतीक चिन्ह, और दोसल्ला ओढाकर सम्मान प्रदान किया गया था । 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com