Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 11 दिसंबर 2024 बुधवार शुभसंवत् 2081

 

नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम।।*
ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणत क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।
*ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।।*
ॐ नमो गणेभ्यो गणपतिभ्यश्च वो नमो नमो व्रातेभ्यो व्रातपतिभ्यश्च वो नमो नमो गृत्सेभ्यो गृत्सपतिभ्यश्च वो नमो नमो विरुपेभ्यो विश्वरुपेभ्यश्च वो नमः ।।
नमो व्रातपतये। नमो गणपतये।
नम: प्रमथपतये।
नमस्तेऽस्तु लंबोदरायैकदंताय।
विघ्ननाशिने शिवसुताय।
श्रीवरदमूर्तये नमो नम:।।

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 11 दिसंबर 2024 बुधवार*
शुभसंवत् :-2081
शाके:—1946
याम्यायनं याम्य गोल:*
*ऋतु:-* *हेमंत*
*सौर्य मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टे 25,…*
मास:- मार्गशीर्ष
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- एकादशी रात्रि 10:39 तक उपरांत द्वादशी,
नक्षत्र :- रेवती दिन में 9:50 तक उपरांत अश्विनी,
योग:- वरीयान सायं 5:37 तक उपरांत परीघ,
करण:- वणिज एवं भद्रा,
सूर्योदय :-प्रातः 06:46
सूर्यास्त : संध्या 05:14,
सूर्य :- *ज्येष्ठा नक्षत्रे वृश्चिक राशौ च रवि,*
चंद्रमा :- *दिवा 9:50 यावत मीन राशौ उपरांत मेष राशौ च चन्द्रः,*
*आज की ग्रह स्थिति*

*कर्के भौम:, वृश्चिके बुध:, वृषे देव वृहस्पति।*
*मकरे स्थित भृगु नंदन, शनि कुंभस्थितो तथा।।*
*मीने राहु: समाभावे, कन्या केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*

*आज का राहूकाल:-*
मध्याह्न:-12:00 बजे से 1:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:35 से 12:23 तक, है *किंतु 12 बजे तक ही सही समय है।उसके बाद राहुकाल में कोई कार्य न करें।*
*कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को 11:23 से 12 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ किया जा सकता हैं।*
*दिशाशूलः-*
*आज उत्तर दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए।*
और अगर आवश्यक हो तो धनिया और दूध का सेवन करें।

*आज का व्रत पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*

*आज मोक्षदा एकादशी व्रत में श्री गणेश के साथ श्री लक्ष्मी नारायण श्री हरि विष्णु की विशेष उपासना मंत्र जप, स्तोत्र पाठ कथा श्रवण एवं शिव जी की पूजन अभिषेक, अथर्वशीर्ष, एवं श्रीसूक्त का पाठ सबके लिए सुख सौभाग्य, उत्तम आयु,आरोग्यता, धन समृद्धि, नौकरी व्यवसाय एवं सन्तान सुख हेतु लाभकारी होगा।*

*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*
*आज का दैनिक राशिफल*

यह भी पढें   अमेरिका ने नेपाल समेत कई देशों के नागरिकों का TPS खत्म किया

????मेष
आज मेष राशि के जातक जो अपने जमे जमाए पारिवारिक व्यापार से संबंधित हैं, उनके लिए अच्छा दिन है, कमाई के बहुत अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा। बातचीत के समय शब्दों का ख्याल रखें, बेवजह प्रतिक्रिया देना भारी पड़ सकता है। आराकाशा के अनुसार मानसिक शांति के लिए ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें। अचानक आया हुआ खर्च आपके संचित धन को कम करवा सकता है।

????वृष
वृष राशि के जातकों को अति आत्मविश्वास से बचना चाहिए। जल्दबाजी में आप अपना काम खराब कर सकते हैं। आराकाशा के अनुसार जोखिमपूर्ण कार्यों में भी सोचसमझकर हाथ डालें। मुनाफे की जगह नुकसान होने की आशंका है। किसी को उधार माल देने से बचें। बेवजह की टीका टिप्पणी माहौल  खराब कर सकती है।

????मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को आज बहुत संभलकर रहने का दिन है, आपके धन की चोरी होने की आशंका है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले आज आपके पक्ष में आने की संभावना है। आराकाशा के अनुसार नकारात्मक विचार से आपको बचना चाहिए। भाई का पूर्ण सहयोग आज आपको प्राप्त होगा। कमाई के लिए दिन अच्छा है।

????कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए लाभदायक दिन है। लंबे समय से दबी हुई इच्छा की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। शब्दों का चयन सोचसमझकर करें। व्यवसायिक मोर्चे पर आपके प्रयास सार्थक रहेंगे। आक्रामक रूप से पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित मुश्किलें सामने आ सकती हैं। जिन पर धन खर्च होगा।

????सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए लाभदायक दिन है। आसानी से काम होते चले जाएंगे। आराकाशा के अनुसार अहंकार और आलस्य से आज आपको बचना चाहिए। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा, पुराने मतभेद दूर होंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। भूमि भवन से लाभ हो सकता है।

????कन्या
कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखना चाहिए।आराकाशा के अनुसार आपको उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। विचारों में स्पष्टता का अभाव रहेगा। जिसकी वजह से प्लान बनाना मुश्किल होगा। आर्थिक लिहाज से समय सामान्य है। खर्चों की अधिकता मन को परेशान करेगी।

यह भी पढें   चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका जाएंगे

⚖️तुला
तुला राशि के जातक गुप्त कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धन संबंधित मामलों में निवेश की योजनाओं पर अच्छी तरह से जांच पड़ताल करने के बाद निवेश करेंगे। कार्यक्षमता प्रभावित होगी। ऊर्जा की कमी महसूस होगी। आराकाशा के अनुसार टेक्निकल रिसर्च के लिए समय उपयुक्त है। धन संबंधित मामलों में समय अनुकूल रहेगा। व्यवसाय से अच्छा धन प्राप्ति की संभावना है।

????वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को अपने काम से काम रखना चाहिए। दूसरों के मामलों में बेवजह की दखलअंदाजी आपकी मानहानि का कारण बन सकती है। ग्राहकों के साथ व्यवहार करते समय तैश में आकर गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सलाह मशवरा करके आगे बढ़े। वित्तीय मामलों में समय अच्छा है।

????धनु
धनु राशि के जातक आत्मविश्लेषण पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करके लक्ष्य पाना आसान रहेगा। आराकाशा के अनुसार मीडिया जर्नलिज्‍म से संबंधित जातकों को विशेष लाभ देने वाला दिन है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दिखावेबाजी या जल्दबाजी में धन संबंधित कोई भी निर्णय करने से बचें।

????मकर
मकर राशि के जातकों को जमीन संबंधित निर्णय में सतर्कता बरतना जरूरी है। आपको भ्रमित किया जा सकता है। आर्थिक रूप से समय अच्छा है। आराकाशा के अनुसार लाभ की अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं। कामकाज के साथ-साथ मनोरंजन पर भी आपका पूरा ध्यान केंद्रित रहेगा। सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे।

????कुंभ
कुंभ राशि के जातक आज अपनी सभी पुरानी समस्याओं को ठीक करने के मूड में रहेंगे। आपका जोश और जज्बा देखकर आपके सहयोगी आपको पूर्ण सहयोग करेंगे। अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे, और लोग आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएंगे। आक्रमक कार्यशैली तेजी से कामों को पूरा करने में सहायक बनेगी। आराकाशा के अनुसार धन संबंधित मामलों में समय आपके अनुकूल है।

यह भी पढें   उप सभामुख रुबी ठाकुर ने की किशोर श्रेष्ठ के विरुद्ध शिकायत दर्ज

????मीन
मीन राशि के जातकों का दिन संघर्षपूर्ण रहेगा। स्वभाव में कठोरता निकटजनों के साथ रिश्तों को खराब कर सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ ज्यादा दबाव बनाने की वजह से उनका व्यवहार असहयोगात्मक रहेगा। आराकाशा के अनुसार आर्थिक मोर्चों पर दिन सामान्य रहेगा।
*आपका और सबका दिन शुभ हो ।।*

*आराकाशा आलेख:—*
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*

*आज मोक्षदा एकादशी व्रत में श्री हरि विष्णु आपको उत्तम आयु आरोग्यता, सुख सौभाग्य, संतति संतान, उत्तम नौकरी आजीविका, मधुर, आनन्दित, दांपत्य जीवन, धन लक्ष्मी, गृह लक्ष्मी, सौभाग्य लक्ष्मी, संतान लक्ष्मी एवं प्रसन्न जीवन प्रदान करें।*
*आज के एकादशी व्रत से आपकी सभी मनोकामना पूरी हो!*
*श्री हरि विष्णु के निरंतर शुभद आशीष के लिए हमारी विशेष प्रार्थना.. आपकी सम्पूर्ण प्रसन्नता बनी रहे। आप सपरिवार के उत्तम जीवन के लिए श्री हरि से पुनः पुनः प्रार्थना आपको सबका साथ! आनंदमय, कुशलता एवं संपूर्ण प्रसन्नता बना रहे।
*श्री हरि विष्णु आपको उत्तम आयु आरोग्यता, सुख सौभाग्य, संतति संतान, उत्तम नौकरी आजीविका, मधुर, आनन्दित, दांपत्य जीवन, धन लक्ष्मी, गृह लक्ष्मी, सौभाग्य लक्ष्मी, संतान लक्ष्मी एवं प्रसन्न जीवन प्रदान करें।*
*कल के एकादशी व्रत से आपकी सभी मनोकामना पूरी हो!*
*श्री हरि विष्णु के निरंतर शुभद आशीष के लिए हमारी विशेष प्रार्थना.. आपकी सम्पूर्ण प्रसन्नता बनी रहे। आप सपरिवार के उत्तम जीवन के लिए श्री हरि से पुनः पुनः प्रार्थना आपको सबका साथ! आनंदमय, कुशलता एवं संपूर्ण प्रसन्नता बना रहे।*
*आप सबके साथ आप सब का विकाश, एवं आप सबके कुशलता के कामना में , सदैव तत्पर आपका…*

*हरि ॐ गुरुदेव..!

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*वार्तालाप, व्हाट्सएप संपर्क एवं पे फोन:- 9431093636*
*व्हाट्सएप संपर्क एवं पेटिएम:- 9934428775*
*वार्तालाप का समय:-*
*प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक!*
*अहर्निशं सेवा महे*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com