Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज मे जिला स्तरीय प्रधानाध्यापक तथा शिक्षक नायक गोष्ठी

 

DSC02829नेपालगंज,(बाँके) पवन जायसवाल, २९७१ पौष २९ गते ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके जिला शाखा के आयोजन में जिला स्तरीय प्रधानाध्यापक तथा शिक्षक नायक गोष्ठी पौष २८ गते सोमवार को शुक्र माध्यमिक विद्यालय सीतापुर में सम्पन्न हुआ है ।
गोष्ठी का शुभारम्भ करते हुयें बाँके के जिला शिक्षा कार्यालय के सहायक जिला शिक्षा अधिकारी रामसुरेश यादव ने प्रत्येक विद्यलाय में नेपाल जुनियर रेडक्रस सर्कल की गतिविधि संचालन करके बालबालिकाओं में मानवीय भावनाए“ की विकास करना प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को  अग्राह किया ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के जिला शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना ने दुःखी एवं पीडितों को सहयोग करने के लियें स्थापना हुआ है  रेडक्रस आज मानवता की कार्य विश्व भर में ही सञ्चालन हो रही है बताते हुयें इस अभियान में शिक्षकों की भूमिकाए“ उल्लेखनीय रही है जोड दिया ।
शुक्र माध्यमिक विद्यालय सीतापुर के विद्यालय व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष ओमकार धिताल ने विद्यालय में रेडक्रस की गतिविधि सञ्चालन करके विद्यालय को फाइदा हो और उस कार्य करने के लियें विद्यालय व्यवस्थापन समिति पूर्ण सहयोग करने की वचन व्यक्त किया ।
DSC02843सन्तकुटी उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी जुनियर रेडक्रस सर्कल सदस्य के उपचार के लियें विभिन्न विद्यालयओं से  संकलन हुआ आर्थिक सहयोग रकम रु ९१ हजार एक सौ २९ रुपैया  कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि सहायक जिला शिक्षा अधिकारी रामसुरेश यादव ने सम्बन्धि बालक को हस्तान्त्रण किया ।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक. तथा शिक्षक नायकों ने विद्यालय स्तरों में रेडक्रस की गतिविधि बढाना आवश्यक रही है, शिक्षक नायक ने विद्यालय में प्रस्तुत करने रेडक्रस गतिविधिओें सफल करना प्रधानाध्यापक  संरक्षक ने सहयोग करेगें, रेडक्रस अभिमुखीकरण और रक्तदान उत्प्रेरणा कक्षा संचालन करना, विद्यालय में मानवीय कोष स्थापना करना, बालबालिकाऔ. में उत्पन्न होनेवाली विकृतिया“ हटान के लियें मानवता की सन्देश प्रवाह करना, रेडक्रस की सन्देशमुलक प्रचार प्रसार की सामग्री पहु“चाने की विधि सहज बनायें लगायत विषय में बृहद बातचीत हुआ है ।
DSC02870दो सत्र में सञ्चालन हुआ कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक ÷संरक्षक की भमि के बारे में जनता माध्यमिक विद्यालय महादेवपुरी के प्रधानाध्यापक  धनसिंह वली, और शिक्षक नायकों की भूमि के बारे में सिद्देश्वर उच्च माधयमिक विद्यालय के शिक्षक नायक एवं जुनियर समिति के सदस्य दीर्घराज वजगाई ने प्रकाश डाला था ।
नेपाल जूनियर रेडक्रस सर्कल शुक्र माधयमिक विद्यालय सीतापुर के आतिथ्य में आयोजित गोष्ठी में जिला के ३४ विद्यालय के प्रधानाध्यापक ÷संरक्षक, शिक्षकनायक, जिलाशाखा और उप–शाखा के पदाधिकारी लगायत ७५ लोगों की सहभागिता रही थी । इसी तरह  जूनियर रेडक्रस सर्कल के अध्यक्ष पूजा पुनमगर, सदस्यों में नर्वदा वि.सी, कमला बुढाथोकी, दिलबहादुर सुनार, मनीषा बोहारा, स्वागत गीत, कविता और नृत्य प्रस्तुत किया ।
इसी तरह उसी अवसर में स्वयंसेवक कल्याण कोष के लियें सहभागीयों ने ३ हजार ७३ रुपैया“ सकंलन करके कोष में योग्दान किया था  । DSC02927

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed