पोखरा एभेन्जर्स कर रही है बल्लेबाजी
काठमांडू, मंसिर २९ – नेपाल प्रिमियर लीग (एनपीएल)अन्तर्गत पोखरा एभेन्जर्स के साथ हो रहे खेल में काठमांडू गुर्खाज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है । त्रिवि मैदान कीर्तिपुर में हो रहे पहले खेल में काठमांडू के कप्तान करण केसी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है । प्लेऑफ की सम्भावना को जीवित रखने के लिए आज का खेल दोनो ही टीम के लिए महत्त्वपूर्ण है ।
अंक तालिका में काठमांडू और पोखरा के समान चार–चार अंक हैं । लेकिन रन रेट के आधार में काठमांडू छठे और पोखरा सातवें स्थान में है ।पहले बल्लेबाजी कर रही पोखरा एभेन्जर्स ने ८ ओवर में तीन विकेट खोकर अभी तक ५४रन बना लिए हैं ।


