Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू–आज तापमान२.५ डिग्री सेल्सियस मापन किया गया

 

काठमांडू, मंसिर २९ –देशभर में ठंढ़ निरन्तर बढ़ रही है और तापक्रम भी लगातार घट रही है । काठमांडू में आज इस वर्ष का अभी तक का ही सबसे कम तापक्रम मापन किया गया है । शुक्रवार काठमांडू का न्यूनतम तापक्रम ३.१ डिग्री सेल्सियस मापन हुआ था आज सुबह २.५ डिग्री सेल्सियस मापन किया गया है ।
काठमांडू के बाहर भी देश के अन्य भागों में भी तापक्रम घट रही है । जुम्ला, जोमसोम और जिरी के तापक्रम तो पहले से ही माइनस में है । जुम्ला में सबसे कम–७ है । मंसिर समाप्त होने पर है तो तराई और उपत्यका में कुहासा भी लग रहा है । इस कारण भी ठंढ़ निरंतर बढ़ रही है ।
मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार शनिवार और रविवार देशभर में सामान्यतया मौसम साफ ही रहेगा । लेकिन तापक्रम में गिरावट आएगी । सोमवार को उच्च पहाड़ी और हिमाली भेग में बर्फबारी की संभावना के कारण ठंढ़ और बढ़ने का अनुमान है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *