मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन, सैन फ्रांसिस्को में ली आखिरी सांस
काठमांडू, मंसिर ३० –मशहूर तबला वादक और म्यूजिक कंपोजर जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। ७३ वर्षीय जाकिर हुसैन का सैन फ्रांसिस्को में इलाज चल रहा था और वहीं पर उन्होंने आखिरी सांस ली । जाकिर हुसैन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया । वह आईसीयू में भर्ती थे और हालत बिगड़ रही थी। पिछले हफ्ते भी वह अस्पताल में भर्ती रहे थे। जाकिर हुसैन को दिल की बीमारी थी।
उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी नवाजा गया था। उनके पिता उस्ताद अल्लाह रक्खा कुरैशी भी तबला वादक थे। जाकिर हुसैन ने पढ़ाई पूरी करने के बाद संगीत की दुनिया में आ गए। उनका रुझान बचपन से ही तबले की धुन की ओर हो गया था।

