Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व मेयर पीएल सिंह का निधन, काठमांडू में शोक अवकाश

 

काठमांडू, पुष १– काठमांडू महानगरपालिका के पूर्व मेयर पीएल सिंह का निधन हो गया है । पारिवारिक स्रोत ने जानकारी दी कि आज सुबह ही उनके निवास में ही उनका निधन हो गया ।
उन्होंने २०५२ मंसिर २९ में काठमांडू नगरपालिका को महानगरपालिका घोषणा की थी । उनके पार्थिव शरीर को सुबह ११ बजे तक चाक्सीबारी में रखा गया है । इसी बीच काठमांडू महानगरपालिका ने भी आज शोक अवकाश दे दिया है । महानगर ने जानकारी दी है कि अत्यावश्यक सेवा बाहेक काठमांडू महानगरपालिका और अधीनस्थ कार्यालयों में शोक अवकाश रहने का निर्देशानुसार अनुरोध किया है । ८५ वर्षीय सिंह लम्बे समय से बीमार थे । वे ०४९ में स्थानीय निर्वाचन जीतकर तत्कालीन काठमांडू नगरपालिका के मेयर बने थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *