Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘नातिकाजी राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ की घोषणा

 

काठमांडू, १९ दिसम्बर । ‘नातिकाजी राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ की घोषणा की गई है । नातिकाजी स्मृति समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ संगीतकर्मी शम्भुजीत बास्कोटा इसके सम्बन्ध में जानकारी दी है । विभिन्न स्रष्टा, संगीतकर्मी तथा संचारकर्मियों के लिए सम्मान तथा पुरस्कार घोषणा हुआ है । यह पुरस्कार तथा सम्मान वि.सं. २०८० का है ।
अध्यक्ष बास्कोटा के अनुसार नातिकाजी राष्ट्रीय संगीत सम्मान गीतकार नगेन्द्र थापा, लोकगायक बोमबहादुर कार्की, कलाकार धन लामा, संगीत प्रवद्र्धक प्रकाश शायमी, शास्त्रीय संगीत कर्मी ज्ञानुराधा गोरखाली, गीतकार द्वय बुद्धवीर लामा और किरण केसी, गायक दिवाकर खड्का और गायिका यशोदा पराजुली को दिया जा रहा है । इसीतरह संगीत साधना प्रतिष्ठान इटहरी और लेखक विमल भौकाजी को नातिकाजी राष्ट्रीय योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है । इसतरह राष्ट्रिय संगीत पुरस्कार गायक हिमाल सागर, गायिका बिन्दु परियार, गीतकार बी पाण्डे, संगीतकार आशिष अविरल, एरेन्जर सम्राट थापा को दिया जा रहा है ।
नातिकाजी राष्ट्रीय प्रतिभा पुरस्कार रेकर्डिस्ट भोला पौडेल, गायक डेभिड शंकर, गायिका स्मिता दाहाल और संगीतकार कल्याण सिंह को प्रदान किया जा रहौ । शास्त्रीय संगीत की ओर रमेश पोखरेल भी पुरस्कृति हो रहे हैं । राष्ट्रीय लोक संगीत में योगदान करनेवाले लोक गायक रामप्रसाद अवस्थी, सुष्मा शाही ठकुरी और कृष्ण विक, कला और पत्रकारिता में योगदान करनेवाले पत्रकार द्वय सुशील अर्याल और सुकृत नेपाल को भी पुरस्कार और सम्मान दिया जा रहा है । उल्लेखित पुरस्कार और सम्मान नातिकाजी की ९९वें जन्मजयन्ती के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में वितरण किया जा रहा है ।

यह भी पढें   आपदा प्रभावित नागरिकों की राहत के लिए थाकस की पहल, प्रधानमंत्री राहत कोष में साढ़े तीन लाख नेपाली का सहयोग

उल्लेखित सभी पुरस्कारों की राशि प्रति व्यक्ति ११ हजार १११ रुपये है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com