बाजुरा में भूकंप का झटका
काठमांडू, पुष ६ – पश्चिम नेपाल में एक बार फिर भूकंप आया है । शनिवार सुबह ४ः१४ में बाजुरा के जगन्नाथ गाँव पालिका के गोत्री को केन्द्र बनाकर भूकंप आया है । राष्ट्रीय भूकम्प मापन तथा अनुसन्धान केन्द्र के अनुसार भूकम्प की तीव्रता ५.२ म्याग्नेच्यूड मापन की गई है । प्रारंभिक जानकारी अनुसार भूकम्प से मानवीय क्षति नहीं हुई है । लेकिन कुछ घरों की दीवार में दरारें पड़ गई है ।


