ऐतिहासिक जीत जनकपुर बोल्ट्स की
काठमांडू, पुष ६ –
नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) के फाइनल में जनकपुर बोल्ट्स ने आज अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच को जीत लिया है । जनकपुर ने ५ विकेट खोकर यह रन बना लिया । यह ऐतिहासिक जीत है जनकपुर की । इस जीत में लहिरु मिलान्था ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । लहिरु मिलान्था ने ३१ गेंद में ही अपना अद्र्धशतक बना लिया था । ४९ गेंद में ९ चौका और ६ छक्के की मदद से मिलान्या ने ८७ रन बनाए
शनिवार कीर्तिपुर स्थित त्रिवि क्रिकेट मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुदूरपश्चिम रोयल्स ने २० ओवर में ९ विकेट खोकर १८४ रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करते हुए जनकपुर ने भी अच्छी शुरुआत की । आसिफ शेख ने ३३ रन बनाए । मोहम्मद बोहसिन ने ९ रन बनाए । सुदूरपश्चिम रोयल्स की ओर से ईशान पाण्डे विकेट लेने में सफल हुए ।
आज के फाइनल मैच में सुदूरपश्चिम रोयल्स और जनकपुर बोल्टस् के खिलाडि़यों को प्रोत्साहन करने के लिए सुदूरपश्चिम और मधेस प्रदेश के मुख्यमन्त्री भी त्रिवि क्रिकेट मैदान में शामिल हुए ।
एनपीएल फाइनल –जनकपुर और सुदूरपश्चिम आमने सामने https://www.himalini.com/191181/11/21/12/


