पिता और भाई के कातिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार
काठमांडू,पुष ९ – भक्तपुर में खोटाङ के कुलप्रसाद आचार्य और उनके पुत्र प्रवीण की हत्या के मामले में पुलिस ने कुल प्रसाद आचार्य के बड़े बेटे को गिरफ्तार कर लिया है । मंगलवार की सुबह उपत्यका अपराध अनुसन्धान कार्यालय की टीम ने कुल प्रसाद के बड़े बेटे मिलन आचार्य को गिरफ्तार कर लिया ।
खोटाङ के दिक्तेल रुपाकोट मझुवागढ़ी नगरपालिका–१ के ५६ वर्षीय कुलप्रसाद और उनके छोटे बेटे २२ वर्षीय प्रवीण सोमवार (कल) मृत अवस्था में मिले थे । भक्तपुर के बालकोट स्थित एक घर में दो भाई मिलन और प्रवीण भाड़ा में रह रहे थे । दोनों से मिलने के लिए उनके पिता कुलप्रसाद कुछ दिन पहले ही खोटाङ से आए थे । भाड़े वाले कमरे में ही पिता और पुत्र मृत अवस्था में मिले ।
पुलिस को अनुसन्धान के क्रम में एक सीसीटीभी फुटेज में यह मिला कि मिलन शनिबार रात कमरे से बाहर निकला था । प्रारम्भिक अनुसन्धान के क्रम में उसने उसने स्वीकार किया कि यह हत्या उसने ही की है । ये जानकारी उपत्यका अपराध अनुसन्धान कार्यालय के एक अधिकारी ने दी ।


