तनहुँ में जीप से टकराने के बाद पुल से गिरा ट्रक, दो लोगों की हुई मौत
काठमांडू,पुष ९ – पृथ्वी राजमार्ग अन्तर्गत तनहुँ के आँबुखैरेनी गाँवपालिका–१, आँधीखोला में मंगलवार (आज) की सुबह इँटों से लदे हुए ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मृत्यु हो गई है ।
मृत्यु होने वाले में ट्रक चालक उदयपुर के ३० वर्षीय भेषराज पराजुली और सहचालक रौतहट के २८ वर्षीय विजय विश्वकर्मा हैं । ये जानकारी जिला पुलिस कार्यालय तनहुँ के पुलिस निरीक्षक मुनेन्द्र थापा ने दी ।
डुम्रे से आँबुखैरेनी की ओर जा रही बा प्र ०१–००१ य १६५९ नम्बर की स्कोरपियो (जीप)को विपरीत दिशा से आ रही ए २–०३००–१ केएच २४४८ नम्बर के ट्रक ने ठोकर मार दिया । ठोकर पश्चात् स्कोरपियो सड़क पर ही रह गई और ट्रक पुल के बीच भाग से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया । पुलिस ने जानकारी दी कि स्कोरपियो में सवार चार लोग सकुशल हैं । दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को क्रेन की सहायता से उपर लाया गया ।



