सरकार के प्रति जनता सन्तुष्ट नहीं हैः कांग्रेस नेतृ डा. डीला संग्रौला

बुटवल, २४ दिसम्बर । सत्ताधारी पार्टी नेपाली कांग्रेस की नेतृ डा. डीला संग्रौला ने कहा है कि वर्तमान सरकार से जनता सन्तुष्ट नहीं है । रिपोटर्स क्लब लुम्बिनी प्रदेश की ओर से आयोजित साक्षात्कार कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । नेतृ संग्रौला का कहना है विकास निर्माण संबंधी काम से लेकर संविधान संशोधन संबंधी मुद्दा को लेकर भी जनता में असन्तुष्टियां है ।
नेतृ संग्रौला का कहना है कि राजनीतिक स्थिरता के लिए और संविधान संशोधन संबंधी मुख्य उद्देश्य से नेपाली कांग्रेस और नेकपा एमाले के बीच गठबंधन हुआ है । उन्होंने कहा कि संविधान संशोधन संबंधी मुद्दों में आज तक कोई भी प्रोग्रेस नहीं हुई है । इसके प्रति असन्तुटियां व्यक्ति करते हुए नेतृ संग्रौला ने कहा– ‘जिस उद्देश्य के साथ वर्तमान सत्ता गठबंधन बन गया था, उसमें सरकार असफल साबित हुआ है ।’ लेकिन उन्होंने कहा कि वर्तमान सत्ता गठबंधन वि.सं. ०८४ साल की चुनाव तक कायम रहनेवाला है ।
इसतरह नेपाली कांग्रेस की ओर से संचालित १०० दिनों की अभियान प्रति में नेतृ संग्रौला ने असन्तुष्टियां व्यक्त की है ।

