Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर में खेले गए फूटलस लीग मैच में एबी 5  एफसी विजेता घोषित 

 


माला मिश्रा  जोगबनी/विराटनगर (सीमा क्षेत्र) । विराटनगर के ज्यामबेरी लेकसस लाउंज में खेले गए प्रथम फ़ुटलस लीग मैच एबी 5 एफसी ने स्टार बोइज एफसी को 3 – 2 गोल से हराकर जीत दर्ज  कर विजेता घोषित किए  हुए । मंगलवार के रात खेले गए फाइनल मैच विजेता टीम को नगद 40 हजार और उपविजेता को नगद इनाम सहित शील्ड और ट्राफी अतिथियों के हाथों दिया गया । आयोजक क्लब का अध्यक्ष देवाशीष कोइराला ने बताया युवाओं में इस नए खेल के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है । उन्होंने कहा आगामी दिनों में भी इस तरह का टूर्नामेंट आयोजित करते रहने की बात कही ।
प्रतियोगिता का उत्कृष्ट खिलाड़ी का खिताब हिमेश पौडेल को मिला वही लेसांग राई उत्कृष्ट गोलकार्ता घोषित किए गए। मनीष कार्की को सर्वाधिक क्लिन सिट का पुरस्कार दिया गया । खेल से जुड़े किशोर बहादुर शाही , अनुज बानिया सहित अतिथियों ने बारी बारी विजेता , उपविजेता को पुरस्कार दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *