Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कारसेवकपुरम में शिव नाम अखंड सप्ताह – नाथ संप्रदाय ने शुरू किया अनुष्ठान

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।कर्नाटक प्रदेश के बीदर जनपद के हडम्बर स्थित वीरानाथ मंदिर से सम्बद्ध नाथ संप्रदाय के अनुयायियों ने कारसेवकपुरम परिसर में शिव नाम अखंड सप्ताह शुरू किया| रामलला के चित्र को प्रतिष्ठित कर धूनी पूजन के साथ अनुष्ठान प्रारंभ किया गया|
संप्रदाय से जुड़े बाबूराव ने बताया कि उनके पूर्वजों ने लगभग 80 वर्ष पूर्व सनातन संस्कृति की रक्षा एवं लोकहित के लिए यह अनुष्ठान शुरू किया था| अब उनकी पांचवीं पीढ़ी इस क्रम को बरकरार रखे हैं | वर्ष के 45 सप्ताह चलने वाले इस अनुष्ठान को प्रतिवर्ष बद्रीनाथ धाम, महाकालेश्वर, त्रयंबकेश्वर सहित 12 ज्योतिर्लिंग, संप्रदाय के नवनाथ मठों सहित जनपद के आसपास क्षेत्र में आयोजन किया जाता है| अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रथम बार यह आयोजन किया जा रहा है | पहली जनवरी को धूनी पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा|

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com