आज का पंचांग आज दिनांक1 जनवरी 2025 बुधवार शुभसंवत् 2081
*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
सूर्य संवेदना पुष्पे, दीप्ति कारुण्यगंधने।
लब्ध्वा शुभं ईशावर्षेऽस्मिन कुर्यात्सर्वस्य मंगलम्।।
ब्रह्मध्वज नमस्तेऽस्तु सर्वाभीष्टफलप्रद।
प्राप्तेऽस्मिन् ईशा वर्षे, सदानित्यं मंगलं कुरु।।
आशासे त्वज्जीवने नवं वर्षम् अत्युत्तमं शुभप्रदं स्वप्नसाकारकृत् कामधुग्भवतु।
लब्ध्वा शुभं ईशावर्षेऽस्मिन कुर्यात्सर्वस्य मंगलम्।।
अवतु प्रीणातु च त्वां भक्तवत्सलः ईश्वरः।
ईशावर्षशुभकामनाः/शुभाशयाः/शुभाकाङ्क्षाः।।
आपृच्छस्व पुराणम् आमन्त्रयस्व च नवम् आशा-सुस्वप्न-जिगीषाभिः।
सर्वेषां स्वस्ति भवतु, सर्वेषां शान्ति सदा।
सर्वेषां पूर्न भवतु, सर्वेषां मंगलम् भवेत्।।
अयं नूतन आंग्लवर्षः भवत्कृते भवत्परिवारकृते च मंगलमयः क्षेमस्थैर्य आरोग्यैश्वर्याभिः अभिवृद्धिकारकाः भवतु इति प्रार्थ़यामि।
ईशा नववर्षम्, शुभं भवतु ईशा नववर्षम्,
सौख्यमयं निरामयं वितरतु परमं हर्षम्।
शुभं भवतु नव ईशावर्षम्, ईशावर्षम्, मंगलं भवेत्।।
नववर्षाशंसा
आशास्महे नूतनहायनागमे भद्राणि पश्यन्तु जनाः सुशान्ताः।
निरामयाः क्षोभविवर्जितास्सदा मुदा रमन्तां भगवत्कृपाश्रयाः।।
हृदय-मन्दिरे प्रेम-ज्योति-र्विराजताम्,
मनोऽरविन्दं विन्दतु विमलं सुन्दरताम्
सुचिन्तनं चिरन्तनं हरतु विषाद-विमर्षम्।
शुभं भवतु नववर्षम्।।
नववर्षं नवचैतन्यं ददातु
शतं जीव शरदो वर्धमानाः
युगादि शुभाशयाः।।
ईसाई नववर्षस्य शुभाशयाः।।
*ॐ वन्दे देव उमापतिं सुरगुरुं,वन्दे जगत्कारणम्।*
*वन्दे पन्नगभूषणं मृगधरं,वन्दे पशूनां पतिम्,*
*वन्दे सूर्य शशांक वह्नि नयनं,वन्दे मुकुन्दप्रियम्।*
*वन्दे भक्त जनाश्रयं च वरदं,वन्दे शिवंशंकरम।।*
*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 1 जनवरी 2025 बुधवार*
शुभसंवत् :-2081
शाके :-1946
याम्यायनं याम्य गोल:*
*ऋतु:-* *हेमंत*
*सौर्य पौष मास की प्रविष्टे 16,…*
चंद्रमाह:- पौष
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- द्वितीया रात्रि 3:11 तक उपरांत तृतीया,
नक्षत्र :- उत्तराषाढ़ रात्रि 12:56 तक उपरांत श्रवण,
योग:- व्याघात रात्रि 6:40 तक उपरांत हर्षण,
करण:- बालव एवं कौलव,
सूर्योदय :-प्रातः 06:46
सूर्यास्त : संध्या 05:14
सूर्य :- *पूर्वाषाढ़ नक्षत्रे धनु राशौ च रवि,*
चन्द्र:- *प्रातः 6:56 यावत धनु राशौ उपरांत मकर राशौ च चन्द्र:*
*आज की ग्रह स्थिति*
*कर्के भौम:, वृश्चिके बुध:, वृषे देव वृहस्पति।*
*कुम्भे चैव भृगु नंदन, शनि कुंभस्थितो तथा।।*
*मीने राहु: समाभावे, कन्या केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*
*आज का राहूकाल* मध्याह्न:- 12 बजे से 1:30 बजे तक।
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
का भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है।
जबकि:- राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।
*तिथि का महत्व:- आज का पर्व त्योहार मुहूर्त और खास:-*
*आज ईसाई अंग्रेजी नव वर्ष के दिन प्रातः स्नान कर श्री गणेश पूजन कर माता बगलामुखी की विशेष पूजन-अभिषेक, एवं महामृत्युन्जय जप, गरीबों को उनके आवश्यक वस्तुओं का दान उत्तम आयु आरोग्यता, अखंड सुख सौभाग्य, प्रेम दाम्पत्य, उत्तम नौकरी आजीविका, सन्तति सन्तान के साथ सम्पूर्ण प्रसन्न्ता दायक होगा। आज का शिव पूजन अभीष्ट सिद्धिदायक, परम् कल्याणकारी, एवं विशेष लाभदायक होगा।*
*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*
*आज का दैनिक राशिफल*
????मेष:-
आज का दिन आपके लिए अच्छा है, आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे।
आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रगति के मार्ग अनियंत्रित भाषा के इस्तेमाल से गड़बड़ हो सकती है। भगवान हनुमान के सामने बैठकर ध्यान लगाएं और काम पर जुटें।
????वृष:-
मन में निराशा एव असन्तोष हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय की स्थिति भी सन्तोषपूर्ण रहेगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
आज दिन आपके लिए अच्छा है, आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। मन प्रफुल्लित होगा, लेकिन एक अजीब सी घबराहट भी हो सकती है। नए कार्य पर जाने के लिए शांत भाव के साथ एकाग्रचित होकर घर से निकलें। माता-पिता का ख्याल जरूर रखें, दिन को बेहतर बनाने के लिए दही का दान करें।
????मिथुन:-
वाणी में मधुरता रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। वाहन सुख की प्राप्ति भी हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मन में नकरात्मक विचारों के प्रभाव से बचें।
आज समय आपके लिए बहुत अच्छा है, लेकिन आज के दिन कोई लोन ना लें। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतनी है, मस्तक पर हल्दी का तिलक लगाएं और इष्ट की पूजा करें।
????कर्क:-
मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी का साथ रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। तनाव हो सकता है। पिता बड़ों के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।
आज स्वास्थ्य के लिए दिन अच्छा नहीं, निंदा भी सहनी पड़ सकती है। ठंडी चीजें खाने से बचें और धन सोच-समझकर खर्च करें दिन को बेहतर बनाने के लिए सफेद वस्त्र धारण करना अच्छा रहेगा।
????सिंह:-
आत्मसंयत रहें। मन अशान्त हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।
आज का समय आपके लिए अच्छा है, थोड़ी सयंमित रहें वाद विवाद हो सकता है आगे बढ़िए और काम कीजिए। कमर और पेट का ध्यान रखें। गेहूं या आटे का दान जरूर करें।
????कन्या:-
मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। मन में नकारात्मक विचारों से बचने का प्रयास करें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
आज घर, गृहस्ती में थोड़ी परेशानी होती दिख रही है इसलिए थोड़ी सावधानी की जरूरत है। समय धन के लिए ठीक है। आपके क्रोध से पार्टनरशिप का नुकसान हो सकता है। मन शांत करें, इष्ट को पीला पुष्प अर्पित कर काम पर जाएं।
⚖️तुला:-
शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मानसिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। संयत रहें।
आज का ये दिन अच्छा है, आगे बढ़ने के अवसर भी मिल रहे हैं। आंख या गले की दिक्कत वाले लोग अपना खास ख्याल रखें। धन की कमी खल सकती है। दिन को बेहतर बनाने के लिए बेसन या बेसन से बनी किसी चीज का दान जरूर कर दें।
????वृश्चिक:-
मन अशान्त रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कला एवं संगीत के प्रति आकृष्ट रहेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
आज का समय आपके लिए अच्छा है, पिछले कुछ दिन से हो रही परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। पेट की दिक्कत या गृहस्त जीवन में तनाव है तो अपना विशेष रूप से ख्याल रखें क्रोध को संयम में रखें गौ माता की किसी भी रूप में सेवा कीजिए और अपने काम पर जुटिए।
????धनु:-
मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। परिवार में सहयोग बनाये रखें। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाणी की कठोरता रहेगी। घर में धार्मिक कार्य होंगे।
एक घर-गृहस्ती, रिश्ते-नातों और पार्टनरशिप के लिए समय अनुकूल नहीं है। कम बोलिए, उचित बोलिए और सावधानी से बोलिए। दिन बेहतर बनाने के लिए ग्रे, काले, नीले रंग के कपड़े न पहनें। सफेद रंग के कपड़े पहनें, पके हुए भोजन और तेल में पकी सब्जी का दान जरूर करें।
????मकर:-
मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार का विस्तार होगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का आर्थिक सहयोग मिल सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे।
आज का ये दिन आपके धन के लिए थोड़ा कमजोर है। धन खर्च ध्यान से करें, झूठी गवाही देने से बचें, शेयर में भी रिस्क न लें। दिन को बेहतर बनाने के लिए मिठाई का दान करें।
????कुंभ:-
संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति पर नजर रखें। यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहें हैं।
आज जल्दबाजी में कोई फैसला आपके रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकता है। घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखिए, बुजुर्गों से मन मुटाव न करें। दिन को बेहतर बनाने के लिए सूर्य को जल दें और अपने काम पर जुटें।
????मीन:-
मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी संयत रहें। कारोबार के विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक परेशानियां रहेंगी। लंबी यात्रा के योग हैं।
आज समय आपके लिए अनुकूल है। लेकिन कार्य मुश्किल से बनेंगे। आपके मुंह से कोई ऐसा शब्द ना निकले जिससे आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो। नुकसान से बचने के लिए उड़द की दाल का दान जरूर कर दें।
अंग्रेजी नववर्ष से पूरे वर्ष भर आपका दिन मंगलमय हो
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
शास्त्र संग्रह के साथ
*आप के पूरे परिवार के उत्तम आयु आरोग्यता, पद, संपूर्ण कुशलता एवं सबका साथ, सबका विकाश, एवं सबके कुशलता के कामना के साथ, नित्य दिन सदैव तत्पर आप सबका…
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*ज्योतिषाचार्य*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*कार्यालय*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
शुभम् करोतु कल्याणम्।
सर्वेषां शुभ मंगलम्।।
मम् सर्वे प्रियाणाम् च।
सौभाग्यं सर्वदा भवेत्।।
यो नित्यं मम् प्रणम्यन्ति,
अभिवादयन्ति नित्य च।
ते सर्वेषु सदा शुभदं
महादेव धन पुत्रदा।।
*ग्रह वेद लोक: ब्रह्म शुन्य:,*
*ग्रह लोक शास्त्र समायुतः।*
*पुनि लोक शास्त्रम् योजयित्वा*
*शिवदूरवाणी शुभं तथा।।*
*ग्रह ग्रह लोक: वेदः वेद:,*
*नेत्र: वसु सागर पुनि सागर।*
*तत्व युतं पूर्णम् दूरवाणी,*
*राधा कृष्ण राम शिव आगर।।*
*मां कालिका मंदिर प्रतिची,*
*बेत्रवत्यां सागरे।*
“शिव शुभम् आलय शास्त्रदं च,*
*गुरुदेव वास मंदिर शोभितं।।*
*!!आराकाशा गुरुदेव!!*
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*कार्यालय*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*वार्तालाप:-*,
*व्हाट्सएप संपर्क एवं पे फोन:- 9431093636*
एवं
*व्हाट्सएप संपर्क एवं पेटिएम:- 9934428775*
*वार्तालाप का समय:-*
*प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक!*
अपने प्रश्न कभी भी भेज सकते है, समयानुसार उत्तर अवश्य मिलेगा।
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

