Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानकी यातयात प्रा.लि.का 6वां साधारण सभा संपन्न

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जानकी यातयात प्रा.लि.का 6वां साधारण सभा शनिवार को मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी।
इस साधारण सभा के प्रमुख अतिथि नेपाल सरकार के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री विमलेंद्र निधि थे। प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए उन्होंने कहा कि जनकपुरधाम में अन्तर्राष्ट्रीय वस स्टैंड की आवश्यकता है। जानकी मंदिर के कारण पूरे भारत के विभिन्न राज्यों से यात्री जनकपुरधाम पहुंचते हैं। नेपाल के हुम्ला, जुमला जैसे स्थानों के लिए भी वस परिचालन होना चाहिए।वहीं मधेश प्रदेश की राजधानी भी हैं। उन्होंने कहा कि वस के ड्राइवर को नशा पान से भरसक दूर रहना चाहिए क्योंकि यात्रियों की जान उन्ही के हाथों में रहता है। विमलेन्द्र निधि ने वस के कामगार को सरकार वीमा सहित अन्य सुविधाएं भी दें। साधारण सभा में संघीय सरकार के पूर्व मंत्रीउमाशंकर अड़गरिया, मधेश प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरीता साह , राष्ट्रीय यातायात व्यवसायी संघ के अध्यक्ष विजय स्वांर, लोकतांत्रिक यातायात व्यवसायी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र कर्माचार्य, नेपाली कांग्रेस धनुषा जिला अध्यक्ष योगेंद्र पंजियार, नेपाल रेडक्रास सोसायटी धनुषा के अध्यक्ष नरेश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढें   तीज पार्टी एवं मेंहदी उत्सव में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, आभूषणों की खरीदारी में भी दिखा उत्साह

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com