Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘सहकारी पीडि़तों’ को अदालत के बाहर नहीं बैठने दिया गया

 

काठमांडू, पुष २१ – कास्की जिला अदालत में सूर्यदर्शन सहकारी के रकम गबन करने के आरोप में गिरफ्तार प्रतिवादी को लेकर बहस हुई । सहकारी धोखाधड़ी, सम्पत्ति शुद्धीकरण और संगठित अपराध मुद्दा में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवि लामिछाने पर आरोप लगाए गए हैं । कात्तिक २ गते से वो कास्की प्रहरीको हिरासत में हैं । रास्वपा नेता–कार्यकर्ता हरेक दिन के बहस में सहभागी होते आ रहे हैं । जबकि, अदालत ने संचारकर्मी को समेत बहस में नहीं बैठने दिया है ।
अदालत रास्वपा नेता–कार्यकर्ताओं से भरी हुई थी । ‘सहकारी पीडि़त’ भी आज हो रहे बहस को सुनने के लिए अदालत की ओर जा रहे थे । लेकिन गेट में तैनात सुरक्षाकर्मी ने उन सभी को भीतर प्रवेश नहीं करने दिया ।
जब उन्हें भीतर नहीं जाने दिया गया तो रास्वपा सभापति लामिछाने के समर्थकों को भी भीतर से बाहर निकालने की मांग की । इसके बाद अदालत के गेट के बाहर ही सड़क पर बैठकर उन्होंने विरोध जताया । पुलिस ने उन्हें वहाँ भी नहीं बैठने दिया । उन्हें वहाँ से भी हटा दिया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com