Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू का न्यूनतम तापमान बढ़ा, आज का तापक्रम ८.१ डिग्री सेल्सियस

 

काठमांडू, पुष २२ – काठमांडू के न्यूनतम तापक्रम में सोमवार को भी बढ़ोतरी हुई है । जल तथा मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार आज सुबह ६ बजे के मापन अनुसार काठमांडू में न्यूनतम तापक्रम ८.१ डिग्री सेल्सियस मापा गया है ।
रविवार के ही जैसे काठमांडू में आज सुबह भी बादल लगा हुआ है । बादल छाए रहने के कारण से न्यूनतम तापक्रम कुछ बढ़ने की जानकारी मौसमविद् ने दी है ।
रविवार काठमांडू का न्यूनतम तापक्रम ७.२ डिग्री सेल्सियस मापन किया गया था । शनिवार ५.९ डिग्री सेल्सियस मापन किया गया था ।
मौसमविद् ने बताया कि कि आज दिनभर काठमांडू में बादल छाए रहेंगे । दोपहर को भी धूप नहीं लगने के कारण से ठंढ़ में बढ़ोतरी होगी । सोमवार काठमांडू का अधिकतम तापक्रम १८ से २० डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है ।
मौसमविद् ने बताया कि मंगलवार को छिटपुट बारिश होने की भी संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *