Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले केन्द्रीय कमिटी की बैठक आज भी

 

काठमांडू, पुष २२ – नेकपा (एमाले) केन्द्रीय कमिटी की बैठक आज भी हो रही है । रविवार से शुरु हुई यह बैठक आज भी चलेगी । आज की बैठक में अध्यक्ष केपी शर्मा ओली द्वारा पेश की गई राजनीतिक प्रतिवेदन पर बहस होगी ।
रविवार को हुई बैठक में २७ केन्द्रीय सदस्यों ने अपनी धारणाएं रखी हैं । आज बाकी नेताओं द्वारा प्रतिवेदन पर बोलने की कार्यसूची है । कल हुई बैठक में तीन नेताओं पर जो कारवाई की जाने का निर्णय लिया गया है उसे ठीक करने की मांग की गई थी । पूर्वउपाध्यक्ष भीम रावल, स्थायी कमिटी सदस्य विन्दा पाण्डे और केन्द्रीय कमिटी सदस्य उषाकिरण तिम्सिना पर जो कारवाई को लेकर उसे ठीक करने की मांग की गई थी । बैठक में नेताओं इस बात को लेकर आवाज उठाई थी ।
गत पुस १० गते एमाले सचिवालय बैठक ने रावल को संगठित सदस्य से हटाने का निर्णय किया था । पाण्डे और तिम्सना को ६ महीना निलम्बन करने का निर्णय किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *