Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वर्तमान सरकार सर्वसत्तावाद की ओर उन्मुख हो रही है – राजेन्द्र लिङदेन

 

काठमांडू, पुष २७ – राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा)के अध्यक्ष राजेन्द्र लिङदेन ने कहा टिप्पणी करते हुए कहा है है कि वर्तमान सरकार सर्वसत्तावाद की ओर उन्मुख हो रही है । पृथ्वीनारायण शाह के ३०३वीं जन्मजयन्ती तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर में शनिवार काठमांडू में चायपान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में उन्होंने असन्तुष्टि जताते हुए कहा कि नियमित रूप में संसद् बुलाई जानी चाहिए मगर बिना बुलाए अध्यादेश लाया गया है ।

यह भी पढें   चकाचौंध में खोता समाज, टूटते परिवार और बिखरते रिश्ते : बिमल सरार्फ

उन्होंने कहा कि देश को अध्यादेश के रास्ते पर ले जाने से सरकार की मंशा साफ है । उन्होंने सरकार पर बहुदलीय प्रणाली और यहां तक कि लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए सशक्त प्रतिवाद की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि “ये सरकार सर्वसत्तावाद की ओर उन्मुख है । नियमित रूप में संसद की बैठक होनी चाहिए । बिना संसद् बुलाए ही देश को अध्यादेश के राह में ले जाना ही इस सरकार की नियत क्या है ? इससे स्पष्ट होता है ।” उन्होंने कहा कि “ये सरकार प्रजातन्त्र, बहुदलीय व्यवस्था समेत नष्ट करना चाहती है जिसका हम सशक्त प्रतिवाद करते हैं ।”

यह भी पढें   यह सरकार जनता के जनमत से बनी और बहुमत प्राप्त सरकार है —सन्तोष राजवंशी

चियापान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, राष्ट्रीयसभा के अध्यक्ष नारायणप्रसाद दाहाल, सरकार के मंत्री, विभिन्न दल के नेता–कार्यकता, शुभेच्छुकों की उपस्थिति थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com