अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के साल गिरह पर जानकी मंदिर में सबा लाख दीप प्रज्ज्वलित

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के साल गिरह पर 11जनवरी को जानकी मंदिर में जानकी सेना द्वारा सबा लाख दीप प्रज्ज्वलित की गयी। इसी तरह जनकपुरधाम के सभी मठ मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए हैं। जनकपुर वासियों ने भी अपने अपने घरो में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के सालगिरह पर दीप प्रज्ज्वलित किए। जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव, उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव, जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग दीपोत्सव के अवसर पर मौजूद थे।राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी मठ मंदिरों में सुंदर काण्ड पाठ तथा भंडारे का आयोजन किया गया है।

