Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश केंद्रित पार्टियों की संयुक्त कार्यदल की बैठक कल

 

काठमांडू पुष २९ – मधेश केंद्रित राजनीतिक दलों का मोर्चा बनाने की कोशिश के तहत गठित कार्यदल की पहली बैठक कल (मंगलवार) को होगी ।
मंगलवार सुबह ११ बजे काठमांडू के धुम्बाराही स्थित समर्पण एकेडेमी में बैठक होगी ।
बैठक में विभिन्न दल के नेताओं की सहभागिता रहेगी । तय यह हुआ है कि सभी इसमें सहभागी होकर मोर्चा निर्माण का खाका, उद्देश्य, और साझा एजेन्डा के बारे में चर्चा करेंगे ।
मधेश केन्द्रीत मुद्दें में एकजुट होकर राजनीतिक शक्ति निर्माण करने के उद्देश्य से कार्यदल गठन करने की जानकारी दी है । बैठक में जनता समाजवादी पार्टी से रेणु यादव और ईस्तियाक राई, जसपा नेपाल से राजकिशोर यादव, लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी से जितेन्द्र सोनल, सुरेन्द्र झा, जनमत पार्टी से अब्दुल खान, शरद यादव, जनप्रगतिशील पार्टी से शिवजी यादव, राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी से केशव झा, तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी से वृषेश चन्द लाल सहभागी होंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *