Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

युवा प्रगति मंच के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाषण और कविता पाठ प्रतियोगिता

 


माला मिश्रा जोगबनी अररिया ( सीमा क्षेत्र )
युवा प्रगति मंच जोगबनी के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती तथा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर जोगबनी के प्रांगण में एक समारोह का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित भाषण प्रतियोगिता तथा स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र विक्रम कमांडेंट 56वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल बथनाहा तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती रानी देवी मुख्य नगर पार्षद जोगबनी उपस्थित रही ।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गान के माध्यम से आए हुए अतिथियों का स्वागत हुआ। युवा प्रगति मंच के सचिव शिवाजी झा ने इस मंच के उद्देश्य तथा कार्यक्रम की संपूर्ण रूप रेखा प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री सुरेंद्र विक्रम ने युवाओं में शिक्षा को लेकर जागृति लाने के लिए इस मंच की सराहना की तथा इस सीमावर्ती क्षेत्र में युवाओं के सामने तरह-तरह की चुनौतियां हैं उन चुनौतियों से लड़ने और आगे बढ़ाने के लिए स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने की बात कही। विशिष्ट अतिथि श्रीमती रानी देवी ने विशेष रूप से मातृशक्ति के सशक्त होने से समाज की सशक्तिकरण और राष्ट्र की सशक्तिकरण पर बल दिया। मंच के अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र विश्वास ने अपने भाषण में युवा प्रगति मंच के भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर तथा युवाओं में जागरूकता को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। इस मौके पर मंच के परामर्श समिति के सदस्य कमल तापड़िया,मंटू भगत,प्रदीप शाह,दीपक अग्रवाल,सुधीर सिंहा ,सत्यदेव प्रसाद विश्वास, विकास साह तथा मंच के कार्यकारिणी सदस्य सौरव राउत, सुजल सिंह,गणेश शाह, अमित झा, और आयुष कुमार उपस्थित रहे। मंच संचालन में अमरेंद्र कुमार सिंह तथा रक्षित उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को मंच के द्वारा प्रमाण पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed